एजेंसी न्यूज
संक्रमण की चपेट में आने की संभावना के चलते मानसिक रोगी को रिहा करने का निर्देश
Bhashaजब यह सूचित किया गया कि कैदी इस स्थिति में नहीं है कि वह अकेले वापस अपने घर जा सके तो अदालत ने जेल अधीक्षक को कहा कि जब रिहा किया जाए तो उसकी बहन को सूचना दी जाए ताकि उसे सुरक्षित घर ले जाया जा सके।
भारत के खिलाफ श्रृंखला में आप खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं: बर्न्स
Bhashaभारत को इस साल दिसंबर-जनवरी में चार टेस्ट खेलने के लिए आस्ट्रेलिया का दौरा करना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि इस श्रृंखला को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस महामारी के कारण दुनिया भर में 250000 से अधिक लोगों की जान गई है।
संभाजी राजे ने शाहू महाराज पर ट्वीट के लिए फडणवीस से माफी की मांग की
Bhashaमराठा राजा छत्रपति शिवाजी के वंशज संभाजी राजे को लगभग चार साल पहले राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।
हाकी इंडिया की 13 मई को विशेष कांग्रेस
Bhashaहाकी इंडिया के सर्कुलर के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख नरिंदर बत्रा कांग्रेस में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे।
विशाखापत्तनम में गैस रिसाव के चलते मौत को लेकर केंद्र, आंध्र प्रदेश सरकार को एनएचआरसी का नोटिस
Bhashaआयोग ने एक बयान में कहा कि पीड़ितों के जीने के अधिकार का घोर उल्लंघन हुआ है। ऐसे समय में जब कोविड-19 के प्रसार के चलते पूरे देश में मानव जीवन खतरे में है और सभी घर के भीतर रहने के लिए बाध्य हैं, यह भीषण त्रासदी लोगों के लिए एक अप्रत्याशित घटना के तौर पर सामने आयी है।
विशाखापत्तनम में गैस रिसाव से कम से कम नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Bhashaबृहस्पतिवार तड़के विशाखापत्तनम में एक रसायनिक संयंत्र से स्टाइरीन वेपर का रिसाव होने और उसके तेजी से पांच किलोमीटर के दायरे के गांवों में फैलने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई जबकि 1,000 अन्य इससे प्रभावित हुए हैं।
होंडा मोटरसाइकिल ने डीलरों के साथ काम शुरू किया, डैमलर इंडिया भी चालू करेगी कारखाने
Bhashaकंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कंपनी ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से चार मई से डीलर- शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने शुरू कर दिए हैं।
कोविड-19 : तमिलनाडु में करमचारियों के अवकाशग्रहण की उम्र में बढ़ोत्तरी
Bhashaसरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह व्यवस्था सरकारी करमचारियों, शिक्षकों, व्याख्याताओं एवं प्राध्यापकों पर लागू होगी।
यात्रा के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए क्लीनिकों का चक्कर लगा रहे हैं प्रवासी मजदूर
Bhashaकोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और कुछ छात्र, तीर्थयात्री और अन्य लोग यहां फंसे हुए हैं।
गैस रिसाव : पटनायक एवं प्रधान ने चिंता जतायी, प्रभावितों के लिय प्रार्थना की
Bhashaपटनायक ने ट्वीट कर कहा कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है वह जल्दी ठीक हो जायें ।
गैस लीक हादसा : चंद्रबाबू नायडू ने पीएमओ से विमान के जरिए विशाखापत्तनम जाने की अनुमति मांगी
Bhashaकोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण सभी घरेलू और विदेशी उड़ानें निलंबित हैं।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को लेकर तुच्छ राजनीति नहीं करिये : रेलवे यूनियन ने सोनिया गांधी से कहा
Bhashaएआईआरएफ ने सोनिया को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान यात्रा करना खतरनाक है लेकिन रेल कर्मचारी अपनी कड़ी मेहनत से इसे संभव बना रहे हैं।
गोकुलम एफसी के मिडफील्डर अमीरी ने कहा, लॉकडाउन ने सभी को एकजुट किया
Bhashaतीस साल का यह मिडफील्डर आईलीग में हिस्सा लेने के लिए देश में था लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इस लीग को बीच में ही रद्द कर दिया गया।
गैस लीक : प्रधानमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की, आंध्रप्रदेश को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया
Bhashaप्रधानमंत्री ने गैस लीक होने के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की बैठक की अध्यक्षता की और स्थिति की समीक्षा की ।
अदालत ने जम्मू-कश्मीर के निलंबित अधिकारी दविंदर सिंह के खिलाफ जारी किया वारंट
Bhashaसिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था।
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 1833 हुए
Bhashaविजयनगरम के आरेंज जोन सूची में शामिल होने के साथ ही राज्य में अब कोई भी जिला कोरोना वायरस मुक्त नहीं बचा है।
आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट से कोविड-19 राहत कोष के लिये 15 लाख रूपये जुटाये गये
Bhashaगुरूवार को यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 19,245 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
देश के कई शहरों से प्रवासी मजदूरों को लेकर उप्र पहुंचीं ट्रेन
Bhashaगुजरात में फंसे 1,220 प्रवासी मजदूरों को सूरत से लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन आज सुबह बांदा पहुंची जहां रेलवे स्टेशन पर ही सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें बसों से नजदीकी आश्रय स्थल भेजा गया। केरल के एर्नाकुलम, कर्नाटक के बेंगलूरू और पंजाब के जालंधर से राज्य के प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन लखनऊ पहुंचीं। वहीं, हैदराबाद से आई ट्रेन बाराबंकी पहुंची। इसी प्रकार श्रमिक स्पेशल ट्रेन बलिया और अमेठी भी पहुंचीं।
दिल्ली में कोविड-19 के एक-तिहाई मामले एक से छह मई के बीच आए सामने
Bhashaआंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 428 मामले सामने आए। एक दिन में सामने आए यह सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले तीन मई को 427 मामले सामने आए थे।
कोविड-19 : यूएई से दो उड़ानों में 354 फंसे हुए भारतीय स्वदेश आएंगे
Bhashaदरअसल, भारत ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू अंतरराष्ट्रीय यात्रा लॉकडाउन के बीच विदेशों से अपने फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिये अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। इसे ‘वंदे भारत अभियान’ नाम दिया गया है।