संभाजी राजे ने शाहू महाराज पर ट्वीट के लिए फडणवीस से माफी की मांग की

मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के वंशज संभाजी राजे को लगभग चार साल पहले राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।

जमात

मुंबई, सात मई भाजपा द्वारा मनोनीत राज्यसभा सदस्य छत्रपति संभाजी राजे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपने ट्वीट के माध्यम से छत्रपति शाहू महाराज के अनुयायियों की ‘‘भावनाओं को आहत’’ पहुंचाने के लिए माफी मांगने के लिए कहा।

मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के वंशज संभाजी राजे को लगभग चार साल पहले राष्ट्रपति के कोटे से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘@युवराज संभाजी’ पर एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को कल के प्रकरण के लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे मेरे सहित शिव-शाहू के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं।’’

वह बुधवार को पोस्ट किए गए फडणवीस के उस ट्वीट का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कोल्हापुर की तत्कालीन रियासत के छत्रपति शाहू महाराज को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक ‘‘सामाजिक कार्यकर्ता’’ कहा था।

शाहू महाराज एक बहुत सम्मानित समाज सुधारक थे, जिन्होंने समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा की।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने छत्रपति शाहू महाराज को सामाजिक कार्यकर्ता कहने के लिए ट्रोल किए जाने और आलोचना के बाद ट्वीट को हटा दिया।

हालांकि, फडणवीस के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया। कई राजनीतिक नेताओं ने इस पर उनकी आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें