Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, Pakistan Super League 2026 5th Match Preview Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का रोमांच जारी है. इस सीजन का पांचवां मुकाबला आज यानी 29 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन (QUE vs HYK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम अपने पहले मुकाबले में कराची किंग्स के खिलाफ 14 रन से हार चुकी है, जबकि हैदराबाद किंग्समेन को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 69 रन से करारी शिकस्त मिली थी. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ वापसी करना चाहेंगी. MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
दोनों टीमें इस मुकाबले में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगी, जिससे मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम में शमायल हुसैन और अहमद दानियाल जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, जबकि हैदराबाद किंग्समेन की टीम के लिए मार्नस लाबुशेन और हसन खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. गद्दाफी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंदबाजों को भी थोड़ी सहायता मिलती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड रिकॉर्ड (QUE vs HYK Head To Head Record)
यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम इस सीजन संतुलित नजर आ रही है. टीम में रिली रोसौ, बेन मैकडरमॉट और टॉम करन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, हैदराबाद किंग्समेन की टीम में सैम अयूब, कुसल परेरा और राइली मेरिडिथ जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले को पलट सकते हैं.
गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)
लाहौर का ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले की मेजबानी करेगा. यह मुकाबला दोपहर में खेला जाएगा, ऐसे में ओस का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है. हालांकि, इस मैदान पर खेले गए शुरुआती दोनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है, ऐसे में इस मैच में भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है.
क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन पीएसएल 2026 की प्रमुख खिलाड़ी(QTG vs HYDK IPL 2026 Key Players To Watch Out): रिली रोसौ, हसन नवाज, अबरार अहमद, सैम अयूब, उस्मान खान, मार्नस लाबुशेन और राइली मेरिडिथ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (QTG vs HYDK Mini Battle): हसन नवाज अपने पसंदीदा मैदानों में से एक वानखेड़े स्टेडियम में वापसी करेंगे और अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. राइली मेरिडिथ क्वेटा ग्लैडियेटर्स के खिलाफ लाहौर में विकेट लेने की अपनी लय को फिर से जगाना चाहेंगे. अबरार अहमद एक बार फिर हैदराबाद किंग्समेन की कमजोर बल्लेबाजी को परेशान करना चाहेंगे. सैम अयूब, जो स्पिनरों का सामना करने के लिए जाने जाते हैं, पर अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस पाने का दबाव होगा.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन पांचवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QUE vs HYK 5th T20 Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 29 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QUE vs HYK 5th T20 Live TV Channel Telecast In India)
भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QUE vs HYK 5th T20 Live Streaming In India)
भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QUE vs HYK 5th T20 Match Playing Prediction)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमायल हुसैन, रिली रोसौ, हसन नवाज, ख्वाजा नफाय, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
हैदराबाद किंग्समेन: सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, राइली मेरिडिथ, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद.
नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY