QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुल्तान का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुल्तान सुल्तांस ने 9 मैच जीते हैं, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. कोई भी मुकाबला टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. गद्दाफी स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में मिली-जुली रही है. कई बार यहां बल्लेबाजों को मदद मिली है.
Quetta Gladiators vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 13th Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 13वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (QTG vs MS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम इस सीजन अब तक सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है और अंक तालिका में छठे स्थान पर है. वहीं, मुल्तान सुल्तांस की टीम पिछले मैच में हार के बावजूद मजबूत नजर आ रही है और इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज कर पाएगी चेन्नई सुपर किंग्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बल्लेबाजी में पिछले मैच में हसन नवाज ने शानदार पारी खेली थी, जबकि कप्तान सऊद शकील ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके. गेंदबाजी में अबरार अहमद और अल्जारी जोसेफ जैसे नाम होने के बावजूद टीम को बेहतर रणनीति की जरूरत है. दूसरी तरफ, मुल्तान सुल्तांस की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. साहिबजादा फरहान और स्टीव स्मिथ टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में पीटर सिडल और मोहम्मद वसीम जूनियर अहम भूमिका निभा सकते हैं.
मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुल्तान का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुल्तान सुल्तांस ने 9 मैच जीते हैं, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. कोई भी मुकाबला टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. गद्दाफी स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में मिली-जुली रही है. कई बार यहां बल्लेबाजों को मदद मिली है और 180 से ज्यादा स्कोर बने हैं, जबकि कुछ मैचों में गेंदबाजों को भी सहायता मिली है. शुरुआती ओवरों में गेंद बल्ले पर अच्छी आती है, लेकिन बाद में पिच धीमी हो सकती है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा.
नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2026 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

