Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, गाजी घोरी और सलमान अली आगा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अर्फात मिन्हास अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम में जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन और मैट रेनशॉ जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा टीम को मजबूती प्रदान करते हैं.
Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd ODI Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 4 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को 41 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी. अब इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने संयोजन को मजबूत करना चाहती है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम शानदार प्रदर्शन के साथ सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंगलिस (Josh Inglis) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: ENG vs NZ, 1st Test Match Preview: लॉर्ड्स में आज से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान अपनी ही रणनीति में फंस गया था और ऑस्ट्रेलिया ने परिस्थितियों के अनुसार बेहतर खेल दिखाते हुए 41 रनों से जीत दर्ज की थी. अब पाकिस्तान घरेलू मैदान पर वापसी करना चाहेगा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है और सीरीज जीतने का सुनहरा मौका नहीं गंवाना चाहेगी.
वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 113 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 72 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 37 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है.
पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, गाजी घोरी और सलमान अली आगा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अर्फात मिन्हास अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम में जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन और मैट रेनशॉ जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा टीम को मजबूती प्रदान करते हैं.
गद्दाफी स्टेडियम की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. हाल के मुकाबलों में यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली है. दूसरे वनडे में भी विकेट पर टर्न और पकड़ देखने को मिली थी, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में कठिनाई हुई थी. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत मुश्किल माना जा रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है. इस पिच पर 230 से 240 रन का स्कोर भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2026 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

