Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd ODI Live Toss And Scorecard Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (PAK vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 4 जून को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा है. दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी. पाकिस्तान की टीम घरेलू मैदान का फायदा उठाकर सीरीज जीतना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने के इरादे से उतरी है. पाकिस्तान की अगुवाई शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) कर रहे हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंगलिस (Josh Inglis) के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 3rd ODI Match Playing)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
ऑस्ट्रेलिया: एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, कूपर कॉनली, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम ज़म्पा.
तीन मैचों की वनडे सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं. वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 113 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 72 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 37 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, गाजी घोरी और सलमान अली आगा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अर्फात मिन्हास अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम में जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन और मैट रेनशॉ जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा टीम को मजबूती प्रदान करते हैं.
गद्दाफी स्टेडियम की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. हाल के मुकाबलों में यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली है. पिछले आठ डे-नाइट वनडे मुकाबलों में से छह मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है. इस पिच पर 230 से 240 रन का स्कोर भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY