Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team ODI Stats: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 4 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 41 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में शानदार वापसी की थी. ऐसे में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि टीम के मुख्य कोच माइक हेसन 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को परख रहे हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को सौंपी गई हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई जोश इंगलिस (Josh Inglis) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Streaming In India: आज सीरीज पर कब्जे के लिए भिड़ेंगे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे पर अपनी युवा और दूसरे दर्जे की टीम भेजी है, लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी है. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने धीमी पिच पर बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया था. दूसरी ओर पाकिस्तान घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज जीतने की कोशिश करेगा. बाबर आजम, सलमान अली आगा और गाजी घोरी जैसे बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच होगा. पाकिस्तान घरेलू मैदान पर सीरीज बचाने उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया युवा खिलाड़ियों के दम पर सीरीज जीतने की कोशिश करेगा. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (PAK vs AUS Head To Head)
वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 113 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 72 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान की टीम को 37 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला.
पाकिस्तान की टीम दूसरे वनडे में हार झेलने के बाद इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में बाबर आजम, गाजी घोरी और सलमान अली आगा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं शादाब खान और माज सदाकत भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अर्फात मिन्हास टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल के मुकाबलों में यहां की पिच बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार रही है. दूसरे वनडे में विकेट पर काफी टर्न और पकड़ देखने को मिली थी, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई थी. पिछले तीन वर्षों में यहां खेले गए आठ डे-नाइट वनडे मुकाबलों में से छह मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत कठिन हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है. इस पिच पर 230 से 240 रन का स्कोर भी प्रतिस्पर्धी साबित हो सकता है.
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन और एडम जम्पा अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये खिलाड़ी अपने दम पर मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. बाबर आजम और एडम जम्पा के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प हो सकती है. वहीं जोश इंगलिस और शाहीन अफरीदी के बीच मुकाबला भी मैच का रुख तय कर सकता है. इसके अलावा कैमरून ग्रीन और अबरार अहमद की भिड़ंत भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान जोश इंगलिस शानदार फॉर्म में हैं. वहीं एडम जम्पा इस पिच पर बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 3rd ODI Match Playing Prediction)
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी घोरी (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, अर्फात मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ और अबरार अहमद.
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस (कप्तान/विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर संघा, एडम जम्पा और मैथ्यू कुहनेमैन.
नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY