QG vs MS, PSL 2026 13th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Quetta Gladiators vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 13th Match Preview Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 13वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (QTG vs MS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स जहां एक जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है, वहीं मुल्तान सुल्तांस की टीम मजबूत नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 13वें मुकाबले में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QTG) का सामना मुल्तान सुल्तांस (MS) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने अपने तीन मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. बल्लेबाजी में हसन नवाज ने पिछले मैच में अच्छी पारी खेली थी, लेकिन कप्तान सऊद शकील बड़ी पारी नहीं खेल सके. गेंदबाजी में अबरार अहमद और अल्जारी जोसेफ पर काफी जिम्मेदारी होगी. दूसरी तरफ, मुल्तान सुल्तांस की टीम संतुलित नजर आ रही है. साहिबजादा फरहान और स्टीव स्मिथ टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं, जबकि पीटर सिडल और मोहम्मद वसीम जूनियर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (QTG vs MS Head To Head Record)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं, लेकिन आंकड़ों पर नजर डालें तो मुल्तान सुल्तांस का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें मुल्तान सुल्तांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स को सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. हेड-टू-हेड आंकड़े साफ बताते हैं कि मुल्तान सुल्तांस ने क्वेटा के खिलाफ लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. ऐसे में जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो मुल्तान सुल्तांस का आत्मविश्वास ज्यादा नजर आता है, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरती है.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम इस सीजन में मिली-जुली पिच साबित हुआ है. कभी यहां बल्लेबाजों को भरपूर मदद मिलती है और 180 से ज्यादा स्कोर बनते हैं, तो कभी पिच धीमी होकर गेंदबाजों को भी मदद देती है. शुरुआत में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो सकती है. ऐसे में टीमों को परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बनानी होगी.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस पीएसएल 2026 के प्रमुख खिलाड़ी (QTG vs MS PSL 2026 Key Players To Watch Out): हसन नवाज, सऊद शकील, स्टीव स्मिथ, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद और मोहम्मद वसीम जूनियर जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (QTG vs MS Mini Battle): सऊद शकील और मोहम्मद वसीम जूनियर के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, स्टीव स्मिथ और अबरार अहमद के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी. इसके अलावा हसन नवाज और पीटर सिडल के बीच भी कड़ी भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच 13वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (QTG vs MS 13th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 13वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (QTG vs MS 13th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch QTG vs MS 13th Match Live Streaming In India)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs MS 13th T20 Match Playing Prediction)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, राइली रूसो, हसन नवाज, ख्वाजा नफे, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), शान मसूद, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, अराफात मिन्हास, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, शहजाद गुल, मोमिन कमर.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.