RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम आज अपने घरेलू मैदान में सीएसके के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.

इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया. आरसीबी ने अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को धूल चटाई. अब आरसीबी अपने दूसरे मैच में सीएसके का सामना करने के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ, 5 बार की चैंपियन सीएसके की टीम अब तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है. लगातार 2 मैच हारने के चलते चेन्नई की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. सीएसके के लिए गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में मेहमान सीएसके के लिए बेंगलुरु में आरसीबी की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके का पड़ला भारी रहा हैं. सीएसके की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले पांच मुकाबलों में आरसीबी ने तीन जीत दर्ज करसीएसके को कड़ी टक्कर दी है. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला काफी कांटे का रहा है, जहां आरसीबी ने छह और सीएसके ने पांच मैच जीते हैं. हाल के प्रदर्शन को देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तेजी से अंतर कम कर रही है. ऐसे में आने वाले मुकाबलों में यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं दोनों टीमों का प्रदर्शन

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 12 मैच खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी का पड़ला भारी रहा हैं. छह मुकाबलों में आरसीबी ने बाजी मारी हैं और पांच में सीएसके की टीम विजयी रही है. एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था. फिल सॉल्ट के साथ उनकी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकती है. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. संजू सैमसन ने दोनों मैचों में निराश किया है और टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम को कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और अन्य बल्लेबाजों से भी बड़ी पारियों की जरूरत होगी.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.