QG vs MS, PSL 2026 13th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Quetta Gladiators vs Multan Sultans, Pakistan Super League 2026 13th Match Winner Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 13वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस (QTG vs MS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस सीजन अब तक मिला-जुला प्रदर्शन किया है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स जहां एक जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है, वहीं मुल्तान सुल्तांस मजबूत टीम के रूप में नजर आ रही है, हालांकि उन्हें पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 13वें मुकाबले में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QTG) का सामना मुल्तान सुल्तांस (MS) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम अब तक अपने तीन मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर सकी है और टीम को बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है. बल्लेबाजी में हसन नवाज ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कप्तान सऊद शकील बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. गेंदबाजी में अबरार अहमद और अल्जारी जोसेफ पर काफी जिम्मेदारी होगी. दूसरी तरफ, मुल्तान सुल्तांस की टीम संतुलित नजर आ रही है. साहिबजादा फरहान और स्टीव स्मिथ टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं, जबकि पीटर सिडल और मोहम्मद वसीम जूनियर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (QTG vs MS Head To Head Record)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं, लेकिन आंकड़ों पर नजर डालें तो मुल्तान सुल्तांस का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें मुल्तान सुल्तांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स को सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है. हेड-टू-हेड आंकड़े साफ बताते हैं कि मुल्तान सुल्तांस ने क्वेटा के खिलाफ लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. ऐसे में जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो मुल्तान सुल्तांस का आत्मविश्वास ज्यादा नजर आता है, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरती है.

ये टीम मार सकती है बाजी (QTG vs MS Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है. वहीं, क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम को अपनी रणनीति में सुधार करना होगा. अगर मुल्तान की टीम अपने प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहती है, तो वह इस मुकाबले को जीत सकती है. हालांकि, टी20 क्रिकेट में कुछ भी संभव है और मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

मुल्तान सुल्तांस की जीत की संभावना: 60%.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (QTG vs MS 13th T20 Match Playing Prediction)

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, राइली रूसो, हसन नवाज, ख्वाजा नफे, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम करन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

मुल्तान सुल्तांस: साहिबजादा फरहान, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), शान मसूद, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, अराफात मिन्हास, पीटर सिडल, मोहम्मद वसीम जूनियर, शहजाद गुल, मोमिन कमर.

नोट: क्वेटा ग्लैडिएटर्स क्रिकेट टीम बनाम मुल्तान सुल्तांस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.