भारत के खिलाफ श्रृंखला में आप खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं: बर्न्स

भारत को इस साल दिसंबर-जनवरी में चार टेस्ट खेलने के लिए आस्ट्रेलिया का दौरा करना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि इस श्रृंखला को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस महामारी के कारण दुनिया भर में 250000 से अधिक लोगों की जान गई है।

मेलबर्न, सात मई आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स चाहते हैं कि भारत के खिलाफ इस साल होने वाली टेस्ट श्रृंखला का आयोजन हो जिससे कि वह अपने उतार-चढ़ाव भरे करियर को स्थिरता दे सकें। बर्न्स ने कहा है कि वे इस तरह की श्रृंखला में खेलना चाहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

भारत को इस साल दिसंबर-जनवरी में चार टेस्ट खेलने के लिए आस्ट्रेलिया का दौरा करना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि इस श्रृंखला को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस महामारी के कारण दुनिया भर में 250000 से अधिक लोगों की जान गई है।

बर्न्स ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाददाताओं से कहा, ‘‘बेशक उनकी टीम विश्व स्तरीय है। मुझे लगता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले को देखना और खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ खेलना रोमांचक होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप विश्व रैंकिंग देखिए, वे नंबर एक थे और अब हम नंबर एक हो गए हैं इसलिए मुझे पता है कि सभी को इस श्रृंखला का इंतजार है और एक खिलाड़ी के रूप में आप इस तरह की श्रृंखला में खेलना चाहते हो और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हो।’’

कोरोना वायरस के कारण टी20 विश्व कप पर भी सवालिया निशान लग गया है जिससे क्रिकेट आस्ट्रेलिया वित्तीय संकट में है और अपने खर्चे में कमी ला रहा है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने 80 प्रति कर्मचारियों को जून के अंत तक सिर्फ 20 प्रतिशत वेतन देने का फैसला किया है।

इस तरह की भी अटकलें हैं कि शेफील्ड शील्ड के 2020-21 सत्र में मैचों की संख्या कम की जा सकती है जिससे कि खर्चे कम हो।

बर्न्स ने हालांकि उम्मीद जताई कि इस शेफील्ड शील्ड से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मुझे यह तथ्य पसंद है कि हमारी प्रथम श्रेणी प्रणाली काफी मजबूत है। 10 मैच जहां आप सभी के खिलाफ दो-दो बार खेलते हो। इससे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हमारी टेस्ट टीम में आते हैं। आप नहीं चाहते कि इसमें बदलाव हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड