हाकी इंडिया की 13 मई को विशेष कांग्रेस

हाकी इंडिया के सर्कुलर के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख नरिंदर बत्रा कांग्रेस में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई हाकी इंडिया 13 मई ऑनलाइन विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा जिसमें राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीमों की ओलंपिक की तैयारियों की स्थिति के अलावा कोविड-19 महामारी के बाद खेल की बहाली पर चर्चा की जाएगी।

हाकी इंडिया के सर्कुलर के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख नरिंदर बत्रा कांग्रेस में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे।

महामारी के कारण कांग्रेस का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें हाकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्थिति पर भी चर्चा होगी।

राज्य चैंपियनशिपों का आयोजन और अगले साल से नये घरेलू ढांचा भी चर्चा के विषयों में शामिल हैं। बैठक में देश में कोविड-19 से बनी स्थिति के बावजूद खेलों की बहाली को लेकर आईओए सर्वे के फीडबैक पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

कांग्रेस हाकी इंडिया के सीईओ की वार्षिंक रिपोर्ट पर विचार विमर्श करेगी तथा हाकी इंडिया के संविधान में प्रस्तावित संशोधनों को भी मंजूरी देगी।

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बैठक के दौरान किन संवैधानिक बदलावों पर विचार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें