Bihar Board 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, 29 मार्च 2026 को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा अब से कुछ समय बाद की जाएगी. इस साल करीब 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. ऐसे में परिणाम जारी होने के बाद छात्र और छात्राएं अपने परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
भारी ट्रैफिक के कारण मुख्य वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए छात्र नीचे दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं: यह भी पढ़े: RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% परीक्षार्थी सफल, rajeduboard.rajasthan.gov पर ऐसे करें परिणाम चेक
-
biharboardonline.bihar.gov.in
-
results.biharboardonline.com
-
secondary.biharboardonline.com
मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका
छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
-
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
-
होमपेज पर 'BSEB Matric Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
-
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
-
स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरें और 'Search/Submit' बटन पर क्लिक करें.
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
बिहार मैट्रिक टॉपर्स 2026 और पास प्रतिशत
रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बोर्ड ने इस साल के टॉपर्स की सूची भी जारी की जायेगी है. जानकारी के अनुसार, टॉपर्स को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष के पास प्रतिशत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बोर्ड द्वारा पहले ही पूरी कर ली गई थी ताकि समय पर पारदर्शी नतीजे घोषित किए जा सकें.
डिजिलॉकर (DigiLocker) और एसएमएस से भी देखें रिजल्ट
यदि वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए 'BIHAR10 [Roll Number]' टाइप करके 56263 पर भेजना होगा. इसके अतिरिक्त, छात्र अपने डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करके भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रूप से डाउनलोड कर सकते हैं.
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थाई) है. छात्रों को उनकी मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र संबंधित स्कूलों से कुछ हफ्तों के बाद प्राप्त होंगे. जो छात्र किसी कारणवश पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartment Exam) के शेड्यूल की घोषणा करेगा.













QuickLY