कोविड-19 : यूएई से दो उड़ानों में 354 फंसे हुए भारतीय स्वदेश आएंगे

दरअसल, भारत ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू अंतरराष्ट्रीय यात्रा लॉकडाउन के बीच विदेशों से अपने फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिये अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। इसे ‘वंदे भारत अभियान’ नाम दिया गया है।

दुबई, सात मई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से केरल के लिये दो उड़ानों में बृहस्पतिवार को दो जुड़वा बच्चों और 11 गर्भवती महिलाओं सहित कुल 354 भारतीय नागरिक बृहस्पतिवार को स्वदेश जाएंगे।

दरअसल, भारत ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू अंतरराष्ट्रीय यात्रा लॉकडाउन के बीच विदेशों से अपने फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिये अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। इसे ‘वंदे भारत अभियान’ नाम दिया गया है।

भारत सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह विदेशों में फंसे भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से सात मई से स्वदेश लाएगी।

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास में प्रेस, सूचना एवं संस्कृति दूत नीरज अग्रवाल ने गल्फ न्यूज से कहा कि दो लाख से अधिक आवेदकों के डेटाबेस में से प्रथम यात्रियों को चयनित करना एक बहुत मुश्किल कार्य है, जिसमें दूतावास के लिये कई चुनौतियां हैं।

इन आवेदकों में 6,500 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

खबर में कहा गया है कि दो लाख लोगों में करीब 354 लोग बृहस्पतिवार को प्रथम दो उड़ानों में भारत लौटेंगे, जो केरल जाएंगे।

वाणिज्य दूतावास ने यात्रियों से हवाईअड्डे पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम यथासंभव योग्य लोगों को भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों से समझदारी दिखाने की उम्मीद करते हैं। हर किसी की तात्कालिकता का हल करना बहुत मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता देना चाहते हैं लेकिन बड़ी संख्या में ऐसी महिलाओं को एक ही विमान में भेजना स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यावहारिक नहीं हैं।’’

खबर के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘11 गर्भवती महिलाओं को दुबई-कोझीकोड उड़ान का टिकट दिया गया है।’’

भारतीय जुड़वा बच्चे जैक्सन और बेनसन एंड्रीयूज भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूत से स्वदेश लौटने का ईमेल प्राप्त हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान