यात्रा के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए क्लीनिकों का चक्कर लगा रहे हैं प्रवासी मजदूर

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और कुछ छात्र, तीर्थयात्री और अन्य लोग यहां फंसे हुए हैं।

जमात

मुंबई, सात मई मुम्बई और आसपास के क्षेत्रों में हजारों लोग पिछले कुछ दिनों से चिकित्सा प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए क्लीनिकों का चक्कर लगा रहे हैं, ताकि उन्हें अपने मूल स्थानों की यात्रा करने के लिए पास मिल सके। इनमें ज्यादातर प्रवासी कामगार हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और कुछ छात्र, तीर्थयात्री और अन्य लोग यहां फंसे हुए हैं।

केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते से प्रतिबंधों में ढील दी है और रेलवे ने प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ऐसे में अब वे जल्द से जल्द अपने घर लौटना चाहते हैं।

एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रेन या बस में यात्रा करने की अनुमति मिलने से पहले, उनके लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मेडिकल प्रमाणपत्र पेश करना है कि उन्हें इन्फ्लूएंजा जैसी किसी बीमारी का कोई लक्षण नहीं है।

इसलिए पिछले कुछ दिनों से शहर और आस-पास के इलाकों में अपनी जांच के लिए सैकड़ों लोग क्लिनिकों के बाहर जमा हो रहे हैं।

पूर्वी उपनगरों मानखुर्द, गोवंडी और शिवाजी नगर में, सामान्य चिकित्सकों के कुछ क्लिनिकों के बाहर बुधवार को 20 से 30 लोगों की कतारें देखी गईं, जो प्रति व्यक्ति 100 से 200 रुपये चार्ज कर रहे हैं।

पश्चिमी उपनगरों में जोगेश्वरी, कांदिवली, मलाड, गोरेगांव और मीरा रोड और पास के ठाणे और नवी मुंबई में कुछ क्लिनिकों के बाहर भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले।

नवी मुंबई के कामोठे इलाके में एक क्लिनिक में अपना चेकअप कराने वाले एक दिहाड़ी मजदूर वैभव कुमार (21) ने पीटीआई- को बताया कि वह पिछले एक महीने से उत्तर प्रदेश के अपने मूल स्थान वाराणसी लौटने की कोशिश कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी