आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट से कोविड-19 राहत कोष के लिये 15 लाख रूपये जुटाये गये

गुरूवार को यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 19,245 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बेंगलुरू, सात मई ‘चेकमेटकोविड’ ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट से 15 लाख रूपये की राशि जुटायी गयी जिसे कर्नाटक मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष को दान में दिया गया।

गुरूवार को यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 19,245 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक सरकार ने यूनाइटेड कर्नाटक शतरंज संघ और मोबाइल प्रीमियर लीग के साथ मिलकर किया गया।

जीएम अंकित राजपारा ने टूर्नामेंट जीता जिसका आयोजन दो और तीन मई को किया गया था।

जीएम भक्ति कुलकर्णी ने ‘शीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ी’ के लिये और शंकुतला देवी ने 60 साल की उम्र के बाद ‘शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी’ का पुरस्कार हासिल किया।

टूर्नामेंट में 2.37 लाख शतरंज मुकाबले खेले गये।

कर्नाटक के खेल मंत्री सीटी रवि ने कहा, ‘‘मैं उन सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने चेकमेटकोविड शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और योगदान किया। हमें खुशी है कि मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष के लिये इतनी बड़ी संख्या की राशि जुटायी गयी। हमें एक साथ मिलकर काम करते रहना चाहिए और इस संकट से निकलना चाहिए। ’’

इसमें मुकाबले ‘स्पीड चेस’ प्रारूप में खेले गये जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को तीन तीन मिनट दिये गये। विजेता का फैसला टूर्नामेंट के दो दिन के दौरान सबसे ज्यादा मैच जीतने के आधार पर किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान