विशाखापत्तनम में गैस रिसाव से कम से कम नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रभावित

बृहस्पतिवार तड़के विशाखापत्तनम में एक रसायनिक संयंत्र से स्टाइरीन वेपर का रिसाव होने और उसके तेजी से पांच किलोमीटर के दायरे के गांवों में फैलने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई जबकि 1,000 अन्य इससे प्रभावित हुए हैं।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई रेलवे ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बृहस्पतिवार को गैस रिसाव की घटना से सिम्हाचलम उत्तर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे प्रभावित होने वाली ट्रेनों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों को ले जाने वाली कम से कम नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

बृहस्पतिवार तड़के विशाखापत्तनम में एक रसायनिक संयंत्र से स्टाइरीन वेपर का रिसाव होने और उसके तेजी से पांच किलोमीटर के दायरे के गांवों में फैलने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई जबकि 1,000 अन्य इससे प्रभावित हुए हैं।

रसायनिक संयंत्र एलजी पॉलिमर्स के पास स्थित सिम्हाचलम उत्तर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को रिसाव के तुरंत बाद घुटन और आंखों में जलन महसूस होने लगी।

रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें सुबह 8:35 से दोपहर 12 बजे तक रुकी रहीं। इससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ जिसमें 'अप' दिशा में 24 मालगाड़ियां और 'डाउन' दिशा में 12 ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे के संदर्भ में 'अप' का मतलब ट्रेन के ‘बेस’ की ओर यात्रा और 'डाउन' किसी ट्रेन के उसके ‘बेस’ से दूर जाना होता है।

प्रभावित हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में आबू रोड-विशाखापत्तनम प्रवासी विशेष ट्रेन शामिल है। विशाखापत्तनम-मुख्यालय वाले वाल्टेयर डिवीजन द्वारा नियंत्रित अन्य श्रमिक स्पेशल रैक जिनका आवागमन प्रभावित हुआ है उनमें दरभंगा-त्रिशूर, हटिया-एर्णाकुलम, सहरसा-चिंताकुंटा, पलक्कड़-जगन्नाथपुर शामिल है।

कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन और बल्हारशाह रेलवे स्टेशन से होकर निकाला गया है। इनमें घाटकेसर-कटिहार, कटपडी-हटिया, लिंगमपल्ली-भागलपुर और कोझीकोड-कटिहार प्रवासी विशेष ट्रेन शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी