होंडा मोटरसाइकिल ने डीलरों के साथ काम शुरू किया, डैमलर इंडिया भी चालू करेगी कारखाने

कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कंपनी ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से चार मई से डीलर- शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने शुरू कर दिए हैं।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अपने डीलरों के साथ काम करना शुरू कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कंपनी ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से चार मई से डीलर- शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने शुरू कर दिए हैं।

देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के तीसरे चरण (चार मई से 17 मई) के दौरान सरकार ने सशर्त आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की छूट दी है। इस बारे में अंतिम निर्णय लेने का जिम्मा राज्य सरकारों को दिया गया है।

कंपनी के विपणन और बिक्री निदेशक यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि सरकार के आर्थिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों में सशर्त राहत देने के बाद हम चरणबद्ध तरीके से सावधानी पूर्वक आगे बढ़ेंगे। ग्रीन और ऑरेंज जोन में जो हमारे डीलर हैं उन्होंने स्टोर खोलने शुरू कर दिए हैं।

कंपनी के स्टोर साफ-सफाई और सामुदायिक दूरी से जुड़े विभिन्न नियमों का 100 प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंगे।

इसी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी डैमलर इंडिया कर्मशियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि उसने अपने संयंत्रों को चरणबद्ध तरीके से फिर खोलना शुरू कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले ही कई स्तरों पर तैयारी शुरू कर दी थी। स्थानीय प्रशासन से अनुमति मिलने के साथ ही कंपनी 24 घंटे से भी कम समय में अपने संयंत्र चालू करने की स्थिति में थी।

इस बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यकाम आर्य ने कहा, ‘‘ डैमलर के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा होने के चलते हम भारत में लॉकडाउन घोषित किए जाने से पहले ही तैयार थे। हमने तत्काल संकट प्रबंधन दल (सीएमटी) का गठन किया ताकि इस स्थिति से सुरक्षित बाहर आ सके।’’

कंपनी का संयंत्र चेन्नई के निकट ऑरगदम में 400 एकड़ क्षेत्र में फैला है।

कंपनी के देशभर में स्थित डीलर स्टोर ने भी काम करना शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान