गैस रिसाव : पटनायक एवं प्रधान ने चिंता जतायी, प्रभावितों के लिय प्रार्थना की

पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है वह जल्दी ठीक हो जायें ।

जमात

भुवनेश्वर, सात मई आंध्र प्रदेश में गैस रिसाव की घटना पर शोक प्रकट करते हुये ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरूवार को पड़ोसी राज्य के लोगों के लिये प्रार्थना की । इस हादसे में कम से कम दस लोगों की मौत हो चुकी है।

पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है वह जल्दी ठीक हो जायें ।

मुख्यमंत्री ने लिखा, 'इस हादसे में कई लोगों की मौत और कई अन्य के बीमार पड़ने की खबर से दुखी हूं । मेरी प्रार्थनाएँ दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और जो अस्पताल में भर्ती हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं ।'

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर चिंता जाहिर की और कहा कि स्थिति की निगरानी की जा रही है और सभी सहायता मुहैया करायी गयी है।

प्रधान ने ट्वीट किया, 'आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित एलजी पॉलीमर इंडस्ट्री में आज सुबह गैस रिसाव की घटना के बारे में जानकार बेहद दुखी हूं । स्थिति की निगरानी की जा रही है और सभी सहायता मुहैया करायी जा रही है । मैं विशाखापत्तनम के लोगों की सुरक्षा एवं उनके अच्छे होने के लिये प्रार्थना करता हूं ।'

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बैजयंत पांडा ने भी शोक प्रकट किया है ।

विशाखापत्तन में गैस रिसाव की घटना में एक बच्चे सहित कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी है । एक अधिकारी के अनुसार गैस रिसाव से प्लांट के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांव प्रभावित हुये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल