अदालत ने जम्मू-कश्मीर के निलंबित अधिकारी दविंदर सिंह के खिलाफ जारी किया वारंट

सिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली की एक अदालत ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के खिलाफ बृहस्पतिवार को पेशी वारंट जारी किया।

सिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था।

सिंह के वकील वकील प्रशांत प्रकाश ने बताया कि विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने जम्मू-कश्मीर के हीरा नगर कारागार के अधिकारियों को सिंह को 18 मई को यहां अदालत में पेश करने आदेश दिया।

सिंह अभी हीरा नगर कारागार में ही बंद हैं।

न्यायाधीश ने मामले में गिरफ्तार किए गए जावेद इकबाल, सयैद नावीद मुश्ताक और इमरान शफी मीर के खिलाफ भी पेशी वारंट जारी किया है।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने न्यायाधीश को बताया था कि आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश नहीं किया जा सकता क्योंकि वे जम्मू-कश्मीर में कारागार में बंद हैं। इसके बाद यह आदेश जारी किया गया।

गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी में डीएसपी को दो आतंकवादियों को एक अलगाववादी कार्यकर्ता के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन डीएसपी इन सभी को कश्मीर घाटी से चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद डीएसपी को निलंबित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट