एजेंसी न्यूज

कोविड-19: केरल में संक्रमण के 53 नए मामले, 95,000 से अधिक लोग निगरानी में

Bhasha

ताजा सामने आए मामलों में से 47 व्यक्ति अन्य राज्यों या विदेश से वापस आए लोग हैं।

सचिन सर तकनीकी की जगह मानसिक पहलुओं के बारे में बात करते हैं: साव

Bhasha

साव ने अपने नियोक्ता ‘ इंडियन ऑयल’ के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के सत्र में कहा, ‘‘ मैं सचिन सर से जब पहली बार मिला था तब आठ साल का था और उसी समय से वह मेरे मार्गदर्शक है। मैंने उनसे मैदान के अंदर और बाहर के अनुशासन के अलावा और भी बहुत सी चीजें सीखी हैं। ’’

उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों को राज्य वापस बुलाना चाहते हैं तो हमसे लेनी होगी इजाजत: आदित्यनाथ

Bhasha

योगी ने इस बात पर दुख जताया कि कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई राज्यों ने प्रवासी कामगारों का उचित तरीके से ध्यान नहीं रखा। उन्होंने कहा, ‘‘ये कामगार हमारे सबसे बड़े संसाधन हैं और हम उन्हें उत्तर प्रदेश में रोजगार देंगे। राज्य सरकार उन्हें रोजगार मुहैया करवाने के लिए एक आयोग गठित करेगी।’’

चक्रवात प्रभावित कोलकाता में जल और बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन जारी

Bhasha

अम्फान के चार दिनों बाद भी कुछ इलाकों में बिजली और जल आपूर्ति बाधित है। ऐसे में नाराज लोगों ने उखड़े पेड़ों की शाखाओं से सड़कों को जाम कर दिया।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी ईद की बधाई, नए सामान खरीदने से लोगों ने किया परहेज

Bhasha

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में लोगों से कहा कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने का संकल्प लें और कोरोना वायरस की चुनौती से जल्द पार पाने व सुरक्षित रहने के लिए अन्य सभी एहतियात बरतें।

आप विधायक की कोविड-19 जांच निगेटिव, पूरी तरह ठीक होने पर दान देंगे प्लाज्मा

Bhasha

बीते 22 दोनों से घर पर पृथक-वास में रह रहे रवि ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान देंगे।

कोविड-19 के चलते लागू पाबंदी से नौ लाख करोड़ रुपये के खुदरा कारोबार का नुकसान: कैट

Bhasha

कारोबार पर पाबंदी में ढील के बाद के पहले सप्ताह का विश्लेषण करते हुए संगठन ने रविवार को एक बयान में कहा कि घरेलू व्यापार इस समय अपने सबसे खराब समय का सामना कर रहा है क्योंकि पिछले सोमवार जब से लॉक डाउन में ढील देने के बाद से देश भर में दुकानों खुली हैं उनमें केवल 5 प्रतिशत व्यापार ही हुआ है और केवल 8 प्रतिशत कर्मचारी ही दुकानों पर आये हैं ।

कोविड-19 का बीआरआई पर हुआ है असर, लेकिन यह तात्कालिक: चीन

Bhasha

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि कुल मिलाकर दीर्घकालिक दृष्टिकोण से कोरोनो वायरस महामारी बीआरआई सहयोग को मजबूत बनाने और इसमें नयी ऊर्जा का संचार करने तथा नयी संभावनाओं को खोलने का काम करेगा।

एक मई से शुरू श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में अबतक 30 बच्चों ने जन्म लिया

Bhasha

इससे तमाम परेशानियों का सामना कर घर लौट रहे प्रवासी कामगारों को कुछ खुशी के पल मिले हैं। चाहे 23 वर्षीय संगीता हो या 27 वर्षीय मधु। लॉकडाउन की वजह से वे दो महीने से फंसी थीं और गर्भावस्था में जरूरी सुविधाएं तो दूर अक्सर बिना खाना-पानी के भी रहना पड़ा और श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में सवार होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। इसी पल उनके अजन्मे बच्चों ने भी दुनिया में सुरक्षित कदम रखने का फैसला किया।

इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा शुरू

Bhasha

देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेतन्याहू यरुशलम की अदालत में मुकदमे की शुरुआती सुनवाई के दौरान मौजूद रहे। उन पर घूस, भ्रष्टाचार और विश्वासभंग के आरोप हैं। कई महीने के राजनीतिक गतिरोध के बाद उन्होंने हाल ही में सत्ता में वापसी की है।

उत्तरप्रदेश, बिहार के लिये प्रवासी स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से पटरियों पर दबाव बढ़ा

Bhasha

रेलवे ने एक मई से 2,810 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिसके जरिये 37 लाख से अधिक यात्रियों को ले जाया गया। उनमें से 80 प्रतिशत यात्री उत्तर प्रदेश और बिहार गये। इन राज्यों के लिये ज्यादातर ट्रेनें चलाये जाने के चलते पटरियों पर दबाव बढ़ गया।

गृह मंत्रालय ने विदेश में फंसे हुए भारतीयों की वापसी के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल जारी किया

Bhasha

ऐसा ही एसओपी सरकार ने उन लोगों के लिए भी जारी किया है जो भारत में फंसे हैं और विदेश यात्रा की इच्छा रखते हैं।

अप्रैल में लगातार पांचवे महीने सोना आयात में गिरावट

Bhasha

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2019 में यह 39.7 अरब डॉलर था।

मुंबई हवाईअड्डे से सोमवार से शुरू होंगी 25 उड़ानें

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है। पूरे देश में तब से ही वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक है। करीब दो महीने के बाद सोमवार से भारत में घरेलू उड़ानों की शुरुआत होने वाली है।

केंद्र शासित प्रदेश में बिजली वितरण का निजीकरण स्वीकार्य नहीं: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

Bhasha

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में निजी क्षेत्र को बिजली वितरित करने का अधिकार देने के केंद्र के प्रस्ताव के संबंध में की गई घोषणाएं पूरी तरह से हानिकारक हैं।

सरकार ने आयुष चिकित्सा को लेकर भ्रामक प्रचार पर रोक लगाईः डॉक्टर कटोच

Bhasha

विश्व आयुर्वेद मिशन और आरोग्य भारती द्वारा "कोविड संक्रमणकाल में जीवनशैली" विषय पर आयोजित वेबिनार में कटोच ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को आयुष काढ़े को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सुझाव भी दिया।

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 27 नए मामले सामने आए

Bhasha

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को जांच रिपोर्ट में 27 लोग संक्रमित मिले।

राज्यों के अपने-अपने नियम को लेकर असमंजस के बीच सोमवार से फिर शुरू होंगी घरेलू यात्री उड़ानें

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने हवाईअड्डों को खोलने का विरोध किया है। ऐसे में विमानन कंपनियों और नागर विमानन अधिकारियों के लिए सेवाएं बहाल करना मुश्किल होता जा रहा है।

नेपाल में कोरोना वायरस के 19 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 603 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, संक्रमित सभी नए लोग पुरुष हैं। परसा जिले में तीन लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। बारा, मोरंग और रौतहट जिलों से एक-एक मामला सामने आया है।

हवाई मार्ग से जम्मू-कश्मीर आने वाले यात्रियों को 14 दिन तक पृथक-वास में रहना होगा

Bhasha

इसके मद्देनजर प्रशासन ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर यात्रियों का नमूना लेने के लिए 30 केन्द्र (कियोस्क) स्थापित किए हैं।

Categories