केंद्र शासित प्रदेश में बिजली वितरण का निजीकरण स्वीकार्य नहीं: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में निजी क्षेत्र को बिजली वितरित करने का अधिकार देने के केंद्र के प्रस्ताव के संबंध में की गई घोषणाएं पूरी तरह से हानिकारक हैं।

जियो

पुडुचेरी, 24 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली वितरण का काम निजी कंपनियों को सौंपने के केंद्र के कदम के खिलाफ रविवार को अपना विरोध दर्ज कराया।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में निजी क्षेत्र को बिजली वितरित करने का अधिकार देने के केंद्र के प्रस्ताव के संबंध में की गई घोषणाएं पूरी तरह से हानिकारक हैं।

उन्होंने कहा कि इससे किसान, गरीब परिवार और औद्योगिक उपक्रम प्रभावित होंगे और क्षेत्रीय सरकार को यह स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने की पेशकश कर रही है और गरीब वर्गों द्वारा बिजली की पहली 100 यूनिट की खपत पर कोई शुल्क नहीं लगाया जा रहा है। इसके अलावा, पुडुचेरी में इकाइयों की स्थापना करने वाले उद्योगों को बिजली की खपत में प्रोत्साहन दिया रहा है।

नारायणसामी ने आगे कहा कि उन्होंने इस कदम का विरोध करते हुए पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली वितरण के संबंध में यथास्थिति जारी रहनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें