West Bengal Assembly Elections 2026: कांग्रेस ने 294 में से 284 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, बहारामपुर से अधीर रंजन चौधरी को टिकट
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और दोनों ही दल एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुए थे. अब देखना होगा कि इस बार अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस पश्चिम बंगाल की राजनीति में कितना असर डाल पाती है.
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है. पार्टी ने 294 में से 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहारामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप
इसके अलावा, हाल ही में कांग्रेस में वापसी करने वाली मौसुम बेनजीर नूर को मालतीपुर सीट से टिकट दिया गया है. वहीं, अली इमरान रम्ज उर्फ विक्टर को उत्तर दिनाजपुर की चकुलिया सीट से मैदान में उतारा गया है, जो पहले भी यहां से विधायक रह चुके हैं. दक्षिण कोलकाता की बालीगंज सीट से रोहन मित्रा को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के बेटे हैं.
इस बार अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस
कांग्रेस ने इस बार बड़ा फैसला लेते हुए लेफ्ट फ्रंट से गठबंधन तोड़ दिया है और सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हालांकि फिलहाल 284 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, जबकि बाकी 10 सीटों पर जल्द उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे.
पहले के चुनाव में रहा खराब प्रदर्शन
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और दोनों ही दल एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुए थे. अब देखना होगा कि इस बार अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस पश्चिम बंगाल की राजनीति में कितना असर डाल पाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2026 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

