चक्रवात प्रभावित कोलकाता में जल और बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन जारी

अम्फान के चार दिनों बाद भी कुछ इलाकों में बिजली और जल आपूर्ति बाधित है। ऐसे में नाराज लोगों ने उखड़े पेड़ों की शाखाओं से सड़कों को जाम कर दिया।

जियो

कोलकाता, 24 मई चक्रवात अम्फान से प्रभावित कोलकाता में पानी और बिजली की आपूर्ति की तत्काल बहाली को लेकर नागरिक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि कई हिस्सों में सेवाएं बहाल हो गयी हैं।

अम्फान के चार दिनों बाद भी कुछ इलाकों में बिजली और जल आपूर्ति बाधित है। ऐसे में नाराज लोगों ने उखड़े पेड़ों की शाखाओं से सड़कों को जाम कर दिया।

राज्य के गृह विभाग ने कई ट्वीट कर कहा कि सीईएससी ने बताया है कि उत्तरी कोलकाता में ईएम बाईपास, पाटिपुकुर, बेलगछिया और मानिकतला मेन रोड के पास लस्करहाट में बिजली बहाल कर दी गई है।

इसके अलावा लॉर्ड्स मोर, हरिपद दत्ता लेन और बख्तियार शाह रोड के प्रिंस अनवर शाह रोड इलाके में भी बिजली सेवा बहाल हो गई है।

इसके अलावा, जादवपुर, सेलिमपुर, मुकुंदपुर, सर्वे पार्क, पटुली, रीजेंट एस्टेट, एनएससी बोस रोड, बेहाला चौरस्ता, जेम्स लॉन्ग सरनी, रास बिहारी कनेक्टर, बीबी चटर्जी रोड और शहर के दक्षिणी इलाके सिलपरा में भी बिजली सेवा बहाल कर दी गई है।

इसके अलावा, उत्तरी कोलकाता में लेक टाउन, जेसोर रोड और नगरबाजार क्षेत्रों में भी बिजली बहाल कर दी गई है।

कोलकाता बिजली आपूर्ति निगम (सीईएससी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार तक हर जगह बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है और काम जोरों पर चल रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से धैर्य रखने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रशासन पानी और बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू