एजेंसी न्यूज
हिमाचल को ‘क्वारंटीन डेस्टिनेशन’ के रूप में बढ़ावा देने के मुख्यमंत्री के विचार से विपक्ष असहमत
Bhashaठाकुर ने एक ‘टेलीविजन शो’ के दौरान कहा, ‘‘हिमाचल कोरोना वायरस के इस दौर में पृथक-वास के लिए एक गंतव्य हो सकता है।’’
कोविड-19 : रेड जोन में शामिल इंदौर में बाजार वीरान, घरों में सिमटा ईद का उल्लास
Bhashaजिलाधिकारी मनीष सिंह ने ईद की पूर्व संध्या पर रविवार को संवाददाताओं से कहा, "लॉकडाउन के चलते ईद पर भी लोगों को घरों से बाहर निकलने की छूट नहीं दी गयी है। इसके पीछे हमारा एकमात्र मकसद यही है कि सभी नागरिक इस महामारी के संक्रमण से सुरक्षित रहें।"
सरकार ने वाहनों के प्रमाण-पत्रों की वैधता 31 जुलाई तक बढ़ाई
Bhashaविज्ञप्ति के अनुसार इस आदेश में कहा गया है कि इन दस्तावेजों के नवीकरण सहित किसी गतिविधि के लिए एक फरवरी या उसके बाद यदि शुल्क जमा भी कर दिया गया है और कोविड-19 महामारी की रोकथाम से उभरी स्थितियों की वजह से वह गतिविधि पूरी नहीं हो सकी है तो जमा शुल्क को अब भी वैध माना जाएगा।
घरेलू यात्रा पर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: दिल्ली सरकार
Bhashaमुख्य सचिव विजय देव ने आदेश में कहा है कि दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इन दिशा निर्देशों को लागू कराने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर सकता है।
महामारी के बाद की स्थिति में औद्योगिक वृद्धि के अगले स्तर के लिये तैयार है ओडिशा: प्रधान
Bhashaकेंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री ने कहा कि ओडिशा ने राज्य को निवेश का आकर्षक गंतव्य बनाने के लिये उल्लेखनीय काम किया है।
हांगकांग मसले पर विदेशी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: चीनी विदेश मंत्री
Bhashaहांगकांग में नया सुरक्षा कानून लागू कर चीन उस पर अपना नियंत्रण पुख्ता करना चाहता है।
प्रिंस विलियम ने नये वृत्तचित्र में मां राजकुमारी डायना को याद किया
Bhasha37-वर्षीय ड्यूक ऑफ कैंब्रिज और उनकी पत्नी केट मिडलटन के तीन बच्चे हैं। विलियम ने मानसिक स्वास्थ्य पर बीबीसी के एक नये वृत्तचित्र में कहा कि पिता बनते समय 22 साल पुराने उस भयावह हादसे की यादों ने उन्हें झकझोर दिया। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण आगामी बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विभिन्न रेड जोन से हमीरपुर लौटे 10 हजार लोगों के कारण जिले में संक्रमण के सर्वाधिक मामले
Bhashaउपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि 26 अप्रैल से 23 मई के बीच 16,000 से अधिक लोग दूसरे राज्यों से हमीरपुर जिले में आए हैं, और इनमें से लगभग 10,000 लोग रेड जोन क्षेत्रों से आए हैं।
अमेरिका में पिछले पांच साल में की 20 हजार से अधिक नियुक्तियां: टीसीएस
Bhashaकंपनी ने कहा कि इससे कार्य वीजा पर उसकी निर्भरता कम हुई है और कारोबार का जोखिम भी कम हुआ है।
सोनिया के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
Bhashaइस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की तथा गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक प्रतिशोध एवं बदले की भावना से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के उत्पीड़न की कार्रवाई बताया।
उच्च न्यायालय ने रेलवे से प्रवासियों का एक तरफ का किराया माफ करने के निर्देश दिये
Bhashaअदालत ने कहा कि लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी श्रमिकों के निशुल्क परिवहन के लिए अदालत द्वारा निर्देश देने संबंधी आग्रह वाली जनहित याचिका पर सरकार का जवाब दर्शाता है कि रेलवे अधिकारियों द्वारा लगाए गए यात्रा शुल्क कुछ मेजबान राज्यों, गैर सरकारी संगठनों, नियोक्ताओं, स्वैच्छिक संगठनों द्वारा वहन किए जाते हैं, और ‘‘ऐसा नहीं किया गया है।’’
कर्नाटक में पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, तीन पुलिस थाने सील
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संक्रमित पुलिस कर्मियों की पहचान जिले के अजेकर, करकला और ब्रह्मवर पुलिस थाने के क्रमश: सहायक पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तौर पर की गई है।
महिलाओं के उत्थान के लिए एक मंच पर आईं विभिन्न प्रदेशों की खाप
Bhashaखाप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस महापंचायत में करीब साढ़े तीन घंटे महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के सामाजिक उत्थान को लेकर गंभीर चर्चा की गई।
कुंबले ने कहा, स्थिति सामान्य होने पर लागू नहीं होगा लार का नियम
Bhashaसंक्रमण के खतरे को न्यूनतम करने के लिए कुंबले की अगुआई वाली समिति ने लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश की है। आईसीसी ने शुक्रवार को क्रिकेट दोबारा शुरू करने के अपने दिशानिर्देशों में भी इसे प्रतिबंधित करने का सुझाव दिया।
रेड जोन से हिमाचल प्रदेश आने वाले हवाई यात्रियों को पृथक-वास में रहना होगा
Bhashaकांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि रेड जोन से आने वाले लोगों और इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षण वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से पृथक-वास में रखना होगा। यही नियम हवाई यात्रियों पर भी लागू किया जाएगा।
कोविड-19: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कई जगहों का दौरा किया
Bhashaमुख्य सचिव स्वयं जम्मू में कोरोना वायरस स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, इसके बावजूद जांच के नमूने के नुकसान, पृथक-वास केंद्रों, भोजन की खराब स्थितियों और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए व्यवस्था में कमी जैसे कुप्रबंधन की शिकायतें आई हैं।
25 मई : शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन
Bhashaदेश दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
बंगाल भाजपा प्रमुख को लगातार दूसरे दिन चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया
Bhashaवहीं, एक दिन पहले शनिवार को घोष को दक्षिण 24 परगना जिले के चक्रवात प्रभावित इलाकों मे प्रवेश नहीं करने दिया गया था।
मुंबई हवाईअड्डे पर परिचालन फिर शुरू करने के लिए और समय चाहिए: उद्धव ठाकरे
Bhashaठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र से सोमवार से यथासंभव न्यूनतम घरेल उड़ानों की शुरुआत की जाए।
कोविड-19 संकट से निपटने में अक्षम है गुजरात सरकार, उसकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बीमार है : कांग्रेस
Bhashaकांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘‘गुजरात मे आज हमारे पास स्वास्थ्य सेवा प्रणाली नहीं है, हमारा तंत्र बीमार है।’’