मुंबई हवाईअड्डे पर परिचालन फिर शुरू करने के लिए और समय चाहिए: उद्धव ठाकरे

ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र से सोमवार से यथासंभव न्यूनतम घरेल उड़ानों की शुरुआत की जाए।

जियो

मुंबई, 24 मई देश में लॉकडाउन के बीच घरेलू यात्री उड़ान सेवाएं बहाल होने से एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन पूरी तरह पुन: शुरू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय से रविवार को और वक्त मांगा।

ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र से सोमवार से यथासंभव न्यूनतम घरेल उड़ानों की शुरुआत की जाए।

उन्होंने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, ‘‘मैंने आज नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बात की और उन्हें बताया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को परिचालन बहाल करने के लिए और वक्त चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक मायल (मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) हवाईअड्डे के परिचालन की योजना बना रहा है और उसे सही तरीके से लागू कर रहा है, तब तक नागर विमानन मंत्रालय को महाराष्ट्र से 25 मई से न्यूनतम संभावित घरेलू उड़ानें शुरू करनी चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों को देश में कहीं पहुंचाने, चिकित्सा आपात स्थितियों, छात्रों और अनुकंपा आधार पर मामलों के लिए होनी चाहिए।’’

ठाकरे ने कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर सात जून तक करीब 13 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उतरेंगी।

महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा था कि राज्य सरकार ने 19 मई के अपने लॉकडाउन आदेश में अभी बदलाव नहीं किया है जिसमें कुछ ही प्रकार की उड़ानों की अनुमति दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू