कोविड-19: केरल में संक्रमण के 53 नए मामले, 95,000 से अधिक लोग निगरानी में

ताजा सामने आए मामलों में से 47 व्यक्ति अन्य राज्यों या विदेश से वापस आए लोग हैं।

जियो

तिरुवनंतपुरम, 24 मई केरल में रविवार को कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 847 हो गई।

ताजा सामने आए मामलों में से 47 व्यक्ति अन्य राज्यों या विदेश से वापस आए लोग हैं।

इस बीच कैंसर का इलाज कराने दुबई से केरल आई जिस महिला में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी उसकी रविवार को मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के कुल 322 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 520 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में 95,000 से अधिक लोग निगरानी में हैं।

वायनाड जिले के कालपेट्टा की रहने वाली 53 वर्षीय महिला की मौत के बाद संक्रमण से होने वाली मौत की संख्या पांच हो गई है।

रविवार को तिरुवनंतपुरम और कन्नूर से 12-12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

मलप्पुरम और कासरगोड में संक्रमण के पांच-पांच मामले सामने आए।

अलप्पुझा, एरनाकुलम और पलक्क्ड़ जिले से चार-चार, कोल्लम से तीन, पतनमथिट्टा से दो और कोझिकोड से संक्रमण का एक मामला सामने आया है।

इसके अलावा तमिलनाडु के निवासी एक व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\