अप्रैल में लगातार पांचवे महीने सोना आयात में गिरावट

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2019 में यह 39.7 अरब डॉलर था।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई देश का सोना आयात अप्रैल में लगातार पांचवे महीने गिरा। कोविड-19 संक्रमण के चलते वैश्विक लॉकडाउन की वजह से यह 100 प्रतिशत गिरकर 28.3 लाख डॉलर का रहा।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2019 में यह 39.7 अरब डॉलर था।

सोने का आयात गिरने से देश का व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है। देश का व्यापार घाटा अप्रैल में 6.8 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल अप्रैल में 15.33 अरब डॉलर था।

देश के सोना आयात में दिसंबर से गिरावट जारी है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है। देश में हर साल करीब 800 से 900 टन सोने का आयात होता है।

देश से रत्न और आभूषण का निर्यात अप्रैल में 98.74 प्रतिशत गिरकर 3.6 करोड़ डॉलर का रहा।

वित्त वर्ष 2019-20 में देश का स्वर्ण आयात 14.23 प्रतिशत गिरकर 28.2 अरब डॉलर रहा जो 2018-19 में 32.91 अरब डॉलर था।

सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे पर बड़ा बोझ डालता है। चालू खाते के घाटे से आशय देश में विदेशी पूंजी के आने और जाने के बीच का अंतर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका