आप विधायक की कोविड-19 जांच निगेटिव, पूरी तरह ठीक होने पर दान देंगे प्लाज्मा

बीते 22 दोनों से घर पर पृथक-वास में रह रहे रवि ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान देंगे।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के हफ्तों बाद आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि ने रविवार को कहा कि उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है और उनकी जांच में अब संक्रमण नहीं मिला है।

बीते 22 दोनों से घर पर पृथक-वास में रह रहे रवि ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान देंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 22 दिनों तक पृथक-वास में रहने के बाद मेरे कोरोना परीक्षण में अब संक्रमण नहीं मिला है। हालांकि मुझे अब भी हल्की खांसी है, इसलिए डॉक्टरों द्वारा दी गई सलाह के मुताबिक मैं कुछ और दिन आराम कर रहा हूं, मैं प्लाज्मा दान करने और काम पर लौटने के लिए तैयार रहूंगा।”

रवि ने कहा, “दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य देखभाल टीम बीते 22 दिनों से लगातार मेरे संपर्क में थी और नियमित समय पर उन्होंने घर का भी दौरा किया।”

करोलबाग से विधायक रवि ने कहा कि 22 मई को उनकी फिर से जांच की गई थी और अगले दिन आई रिपोर्ट में संक्रमण नहीं मिला।

उन्होंने कहा, “डॉक्टरों की सलाह पर, मैंने खुद को पृथक किया था और सभी एहतियात के साथ नियमित आहार ले रहा था। 22 मई को स्वास्थ्यकर्मियों ने मेरे नमूने लिए जिसमें संक्रमण नहीं मिला।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\