Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

Mumbai Indians Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 2nd Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बन गई है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि टीम ने 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपने IPL 2026 के पहले मुकाबले के दौरान हासिल की.

कैसा रहा 300 मैचों का सफर

मुंबई इंडियंस के 300 टी20 मैचों का आंकड़ा दो बड़े टूर्नामेंट्स को मिलाकर बना है. इस मुकाबले से पहले टीम 299 मैच खेल चुकी थी, जिसमें 277 आईपीएल मैच और 22 चैंपियंस लीग टी20 (CLT20) मुकाबले शामिल थे. जैसे ही टीम ने अपना 278वां आईपीएल मैच खेला, उसने 300 टी20 मैचों का आंकड़ा पार कर लिया.

सफलता से भरा रहा सफर

मुंबई इंडियंस का यह सफर शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है. टीम ने अब तक 5 आईपीएल खिताब (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) और 2 CLT20 खिताब (2011, 2013) अपने नाम किए हैं. इस दौरान टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शामिल किया है.

फ्रेंचाइजी से जुड़ी खास जानकारी:

श्रेणी विवरण
माइलस्टोन मैच बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL 2026)
तारीख 29 मार्च 2026
कुल टी20 मैच 300 (278 IPL + 22 CLT20)
आईपीएल खिताब 5 (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
CLT20 खिताब 2 (2011, 2013)
पहला मैच अप्रैल 2008 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
वर्तमान कप्तान हार्दिक पांड्या

300 क्लब में शामिल हुई मुंबई इंडियंस

टी20 क्रिकेट के इतिहास में मुंबई इंडियंस यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी टीम बनी है. इससे पहले पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम और इंग्लैंड की समरसेट टीम यह आंकड़ा छू चुकी हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली फ्रेंचाइजी टीम है.

इस रिकॉर्ड के साथ मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आईपीएल की सबसे सफल और लगातार प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है.