MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 2nd Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Preview: आज मुंबई में खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. मुंबई के पास रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में तिलक वर्मा और हार्दिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और मथीशा पथिराना अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. ऐसे में कार्तिक त्यागी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.