LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Scorecard: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 38th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 38वां मुकाबला 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 73 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 155 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 83 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के लगाए. रिंकू सिंह के अलावा कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाए.

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहसिन खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहसिन खान ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. मोहसिन खान के अलावा जॉर्ज लिंडे ने एक विकेट चटकाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 156 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज आठ रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के लगाए. ऋषभ पंत के अलावा एडेन मार्कराम ने 31 रन बटोरे.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को वैभव अरोड़ा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती के अलावा कैमरून ग्रीन, कार्तिक त्यागी, सुनील नारायण और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 155/7, 20 ओवर (अजिंक्य रहाणे 10 रन, टिम सीफर्ट 0 रन, कैमरून ग्रीन 34 रन, अंगकृष रघुवंशी 9 रन, रोवमैन पॉवेल 1 रन, रिंकू सिंह नाबाद 83 रन, अनुकूल रॉय 0 रन, रमनदीप सिंह 6 रन और सुनील नारायण नाबाद 4 रन.)

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (मोहसिन खान 5 विकेट और जॉर्ज लिंडे 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 155/8, 20 ओवर (एडेन मार्कराम 31 रन, मिशेल मार्श 2 रन, ऋषभ पंत 42 रन, निकोलस पूरन 9 रन, आयुष बडोनी 24 रन, मुकुल चौधरी 1 रन, हिम्मत सिंह 19 रन, जॉर्ज लिंडे 8 रन, मोहम्मद शमी नाबाद 11 रन और प्रिंस यादव नाबाद 0 रन, दिग्वेश सिंह राठी रन और मोहसिन खान रन.)

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (वैभव अरोड़ा 2 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट, कैमरून ग्रीन 1 विकेट, कार्तिक त्यागी 1 विकेट, सुनील नारायण 1 विकेट और अनुकूल रॉय 1 विकेट).

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.