Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 39th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 39वां मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 2 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: LSG vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 7 मुकाबलों में 3 जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना किया है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार फॉर्म में है और 7 में से 5 मैच जीत चुकी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (DC vs RCB Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 20 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं, जबकि 13 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ और केएल राहुल टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार लय में है. बल्लेबाजी में फिलिप सॉल्ट और विराट कोहली टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और टिम डेविड मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम को मजबूती देंगे.
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण रन तेजी से बनते हैं. हालांकि स्पिन गेंदबाजों को भी मिडिल ओवर्स में मदद मिलती है. पहली पारी का औसत स्कोर यहां काफी ऊंचा रहता है.
दिल्ली का मौसम (Delhi Weather Update)
27 अप्रैल को दिल्ली में मौसम गर्म लेकिन साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (DC vs RCB Key Players To Watch)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 515 रन बनाए हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 437 रन बनाए हैं. फिलिप सॉल्ट ने भी 9 मैचों में 304 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 10 विकेट लिए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 15 विकेट अपने नाम किए हैं. क्रुणाल पांड्या के नाम भी 10 विकेट हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला (DC vs RCB Live Streaming And Telecast Details)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs RCB 39th T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और दुष्मंथा चमीरा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY