Chennai Super Kings Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 37th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 37वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से रौंदा, साई सुदर्शन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान संजू सैमसन ने शानदार विकेटकीपिंग का नजारा पेश किया. सैमसन ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को बेहतरीन स्टंपिंग करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
यह घटना चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान देखने को मिली. नूर अहमद की गेंद पर शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने से चूक गए और गेंद विकेटकीपर की ओर चली गई. हालांकि गेंद वाइड की ओर जा रही थी, लेकिन संजू सैमसन ने तेजी दिखाते हुए गेंद को पकड़ा और पलक झपकते ही बेल्स गिरा दीं. उस समय गिल का पैर हवा में था, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया गया.
संजू सैमसन ने शुबमन गिल को स्टंप आउट किया
𝙁𝙖𝙨𝙩 𝙝𝙖𝙣𝙙𝙨 𝙖𝙩 𝘾𝙝𝙚𝙥𝙖𝙪𝙠…we’ve seen this before 😉
Sanju Samson’s sharp glove work brings the first breakthrough for #CSK! 🔥#TATAIPL 2026 ➡️ #CSKvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/adMxdN25HT pic.twitter.com/9H8IfmaQUg
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2026
सैमसन की इस तेज और सटीक स्टंपिंग की तुलना तुरंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की जाने लगी. धोनी भी अपने करियर में ऐसी ही फुर्तीली स्टंपिंग के लिए जाने जाते रहे हैं. खासकर टी20 विश्व कप 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ उनके द्वारा की गई स्टंपिंग आज भी फैंस को याद है. संजू सैमसन की इस शानदार विकेटकीपिंग ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई और फैंस को एक यादगार पल दे दिया.












QuickLY