CWG 2022: कॉमनवेल्थ खेलों में टीम इंडिया का एक अगस्त का पूरा शेड्यूल, इन खेलों से मेडल की उम्मीदें
बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें राष्ट्रमंडल खेलों (2022 Commonwealth Games) में भारत बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिये 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ पदकतालिका में छठे पायदान पर कब्जा जमा लिया है.
Commonwealth Games 2022 : बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें राष्ट्रमंडल खेलों (2022 Commonwealth Games) में भारत बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिये 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ पदकतालिका में छठे पायदान पर कब्जा जमा लिया है. अब सोमवार को जब चौथे दिन का खेल शुरू होगा तो भारतीय खिलाड़ी पदकों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करते नजर आयेंगे.
भारत ने अब तक वेटलिफ्टिंग में ही पदक हासिल करने का कारनामा किया है. चौथे दिन भी फैंस को भारोत्तोलकों से ही और पदकों की उम्मीद होगी. वहीं अन्य खेलों में भी पदक आने की संभावना रहेगी.
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सोमवार का कार्यक्रम इस प्रकार है.
(भारतीय समयानुसार)
तैराकी : पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ हीट 6 : साजन प्रकाश (दोपहर 3.51)
टेबल टेनिस : पुरूष टीम सेमीफाइनल (रात 11 . 30)
मुक्केबाजी : 48 से 51 किलो अंतिम 16 : अमित पंघाल (दोपहर 4 . 45)
54 से 57 किलो अंतिम 16 : हुसामुद्दीन मोहम्मद (शाम छह बजे से)
75 से 80 किलो: आशीष कुमार (रात एक बजे से)
साइकिलिंग : महिला कीरेन पहला दौर : त्रियक्षा पॉल, शशिकला अगाशे , मयूरी लुटे (शाम 6.30 से)
पुरूषों की 40 किमी प्वाइंट रेस क्वालीफाइंग : नमन कपिल, वी केंगलकुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह (शाम 6.52 से)
पुरूषों का सौ मीटर टाइम ट्रायल फाइनल : रोनाल्डो एल , डेविड बैकहम (रात 9.37 से)
महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल : मीनाक्षी (रात 9.37 से)
हॉकी : पुरूषों का पूल बी : भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8.30 से)
भारोत्तोलन : पुरूषों का 81 किलो : अजय सिंह (दोपहर दो बजे से)
भारत को मिले 6 पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का अभी तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत ने रविवार को दो गोल्ड मेडल जीते जो कि वेटलिफ्टिंग में आए. इसके अलावा बाकी खेलों में भी भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा. कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को अभी तक सभी छह पदक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं. मीराबाई चनू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं संकेत महादेव सरगर और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा गुरुराजा पुजारी 61 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे. भारत फिलहाल छठे नंबर पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

