टेक

Infosys Layoffs: इन्फोसिस ने 240 ट्रेनी को नौकरी से निकाला, कंपनी ने मेल में दिए 2 ऑप्शन

देश की प्रमुख IT कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने 18 अप्रैल को 240 ट्रेनीज को नौकरी से निकालने का फैसला किया है. इन सभी ट्रेनीज को कंपनी की "Generic Foundation Training Program" में तीन मौके दिए गए थे, जिनमें वे बार-बार असफल रहे.

Infosys Layoffs: इन्फोसिस ने 240 ट्रेनी को नौकरी से निकाला, कंपनी ने मेल में दिए 2 ऑप्शन
Infosys | Wikipedia

Infosys Layoffs: देश की प्रमुख IT कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने 18 अप्रैल को 240 ट्रेनीज को नौकरी से निकालने का फैसला किया है. इन सभी ट्रेनीज को कंपनी की "Generic Foundation Training Program" में तीन मौके दिए गए थे, जिनमें वे बार-बार असफल रहे. इससे पहले फरवरी में भी कंपनी ने 300 से ज्यादा ट्रेनीज़ को हटाया था. कंपनी के HR द्वारा भेजे गए ईमेल में साफ लिखा है, “आपने अतिरिक्त समय, डाउट-क्लियरिंग सेशन्स और मॉक टेस्ट्स के बावजूद क्वालिफाइंग क्राइटेरिया को पूरा नहीं किया. इसलिए आप अब अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में आगे नहीं बढ़ सकते.”

हालांकि यह फैसला ट्रेनीज़ के लिए निराशाजनक हो सकता है, लेकिन इन्फोसिस ने उन्हें पूरी मदद देने का वादा भी किया है. कंपनी NIIT और UpGrad के साथ मिलकर फ्री अपस्किलिंग प्रोग्राम्स दे रही है, ताकि निकाले गए युवा अन्य क्षेत्रों में बेहतर अवसर खोज सकें. यह ट्रेनिंग मुख्यतः BPM इंडस्ट्री (बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट) के लिए तैयार की गई है.

दूसरा करियर विकल्प भी खुला

कंपनी के ईमेल में कहा गया है कि यदि कोई छात्र IT में ही करियर जारी रखना चाहता है, तो उसके लिए IT फंडामेंटल्स पर आधारित ट्रेनिंग प्रोग्राम की सुविधा भी उपलब्ध है. इन ट्रेनिंग्स के सफल समापन के बाद छात्र Infosys BPM Limited में उपलब्ध पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं.

"Outplacement Services" के जरिए नए मौके

इन्फोसिस ने यह भी कहा है कि वे प्रभावित ट्रेनीज के लिए "प्रोफेशनल आउटप्लेसमेंट सर्विसेस" की सुविधा देंगे. इसका मकसद है कि ये युवा Infosys से बाहर भी बेहतर अवसर खोज सकें और अपने करियर को नई दिशा दे सकें.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).