Bank Holiday in May 2025: मई में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां देखें बैंक अवकाश की पूरी सूची!
अप्रैल 2025 का माह खत्म होने में कुछ ही दिन शेष हैं. इसके बाद मई 2025 का महीना शुरू हो जाएगा. यद्यपि अन्य माहों की तरह मई माह में कम दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, फिर भी ग्रीष्मावकाश एवं पर्यटन प्रोग्राम की संभावनाओं को देखते हुए मई 2025 में बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ब्रांच जाने से पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर जांच लें.
अप्रैल 2025 का माह खत्म होने में कुछ ही दिन शेष हैं. इसके बाद मई 2025 का महीना शुरू हो जाएगा. यद्यपि अन्य माहों की तरह मई माह में कम दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, फिर भी ग्रीष्मावकाश एवं पर्यटन प्रोग्राम की संभावनाओं को देखते हुए मई 2025 में बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ब्रांच जाने से पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर जांच लें. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी बैंक अवकाश की सूची के मुताबिक कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में यह संख्या बदल सकती है. कुछ अवकाश पूरे देश पर लागू होती हैं, जबकि कुछ राज्यों या क्षेत्रों के खास पर्वों या दिवस विशेष पर निर्भर करती हैं. आइये देखते हैं विस्तृत सूची
सर्वप्रथम जानें वे छुट्टियां जब पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
04 मई 2025, रविवार – साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
10 मई 2025, शनिवार– माह का दूसरा शनिवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे यह भी पढ़ें : Varuthini Ekadashi 2025: इस दिन विष्णुजी के इस स्वरूप की पूजा से सारे पाप एवं कष्ट मिटते हैं! जानें इसका महत्व, मूल तिथि, मुहूर्त एवं पूजा-विधि!
11 मई 2025, रविवार – साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
18 मई 2025, रविवार – साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
24 मई 2025, शनिवार – माह का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे.
25 मई 2025, रविवार – साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे.
विभिन्न राज्यों में पर्व विशेष के कारण होने वाली छुट्टियों की सूची
दिनांक अवकाश राज्य
01 मई 2024, गुरुवार महाराष्ट्र दिवस/श्रमिक दिवस संपूर्ण भारत में
02 मई 2024, शुक्रवार रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती प बंगाल, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली
12 मई 2024, सोमवार बुद्ध पूर्णिमा संपूर्ण भारत में
16 मई 2024, शुक्रवार सिक्किम स्थापना दिवस संपूर्ण सिक्किम में
26 मई 2024, सोमवार काजी नजरूल इस्लाम जयंती संपूर्ण त्रिपुरा में
इस तरह विभिन्न पर्वों की छुट्टियों और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर मई 2025 माह में कुल 11 दिन बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि ग्राहक अपने बैंकिंग कार्यों के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं छुट्टियों के दिनों में भी चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगी. इसलिए, बैंक शाखा में जाने और कोई भी काम करने की योजना बनाने से पहले छुट्टियों की उपरोक्त सूची अवश्य देख लें और सुनिश्चित करें कि आपके राज्य में उस दिन बैंक खुला है या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

