Smiling Sun: सूर्य की अद्भुत तस्वीर, NASA के सेटेलाइट ने ली सूरज की मुस्कुराती फोटो
हमारा सूरज वाकई मुस्कुराता है! यकीन नहीं हो तो नासा की इस तस्वीर को देख लीजिए. नासा के सेटेलाइट ने पहली बार सूरज के मुस्कुराते हुए की तस्वीर कैमरे में कैद की है.
हमारा सूरज वाकई मुस्कुराता है! यकीन नहीं हो तो नासा की इस तस्वीर को देख लीजिए. नासा के सेटेलाइट ने पहली बार सूरज के मुस्कुराते हुए की तस्वीर कैमरे में कैद की है. सूरज पर इस तरह का पैटर्न नजर आ रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि सूरज मुस्कुरा रहा है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने भी इस तस्वीर को साझा करते हुए इसे स्माइलिंग सन (Smiling Sun) यानी मुस्कुराते हुआ सूरज कहा.
अल्ट्रावॉयलेट लाइट में देखे जाने पर, सूरज पर दिख रहे इन काले धब्बों को कोरोनल होल (Coronal holes) कहा जाता है. यह वे इलाके होते हैं जहां से तेज सौर हवाएं चलकर अंतरिक्ष में जाती हैं. सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी (SDO) को साल 2010 में नासा ने लॉन्च किया था. तब से ये अंतरिक्ष में घूम रहा है और सूरज की गतिविधियों पर नजर रख रहा है. इसका इस्तेमाल अंतरिक्ष के मौसम का अध्ययन करने और तारे की चमक और विस्फोट को ट्रैक करने के लिए किया जाता है.
Say cheese! 📸
Today, NASA’s Solar Dynamics Observatory caught the Sun "smiling." Seen in ultraviolet light, these dark patches on the Sun are known as coronal holes and are regions where fast solar wind gushes out into space. pic.twitter.com/hVRXaN7Z31
— NASA Sun, Space & Scream 🎃 (@NASASun) October 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

