देश

School Assembly News Headlines for 10 July 2025: 10 जुलाई 2025 के लिए स्कूल असेंबली की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स

यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें.

School Assembly News Headlines for 10 July 2025: 10 जुलाई 2025 के लिए स्कूल असेंबली की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स
School Assembly News | PTI/File

School Assembly News Headlines for 10 July 2025: अगर आप 10 जुलाई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें. यह मुख्य समाचार न केवल आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि आपकी सामान्य जानकारी को भी मजबूत करेंगे. तो आइए, 10 जुलाई 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • राजस्थान के चूरू में एक विमान क्रैश, हादसे में दोनों पायलटों ने गंवाई जान.
  • वडोदरा ब्रिज हादसे में अबतक 11 लोगों की मौत.
  • रिटायरमेंट के बाद मैं अपना जीवन वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती को समर्पित करूंगा- अमित शाह.
  • HC से लालू यादव को झटका, चारा घोटाले में सजा बढ़ाने वाली CBI की याचिका मंजूर.
  • सीएम रेखा गुप्ता के सरकारी आवास का नहीं होगा रेनोवेशन, रद्द किया गया 60 लाख का टेंडर.
  • NIA ने तहव्वुर राणा के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • नामीबिया में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, दी गई 21 तोपों की सलामी.
  • प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले हफ्तों में ब्रिटेन का दौरा करेंगे.
  • यूएई सरकार ने नए लाइफटाइम गोल्डन वीजा की रिपोर्ट्स को बताया फर्जी.
  • टेक्सास में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 100 के पार, 160 से ज्यादा लापता.
  • ‘मैं पुतिन से खुश नहीं हूं’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंधों का दिया संकेत.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग पर शुभमन गिल, नंबर-1 बने हैरी ब्रूक.
  • वो सफल हो या असफल, उसे पर्याप्त मौके दें, करुण नायर के समर्थन में बोले आकाश चोपड़ा.
  • लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, जोफ्रा आर्चर की वापसी.
  • सुशील कुमार ने जमानत के बाद रेलवे में अपनी ड्यूटी फिर से शुरू की.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).