खेल

Taylor Swift And Boyfriend Travis Kelce At Tight End University: ट्रैविस केल्स के साथ हाथों में हाथ डाले रेड कार्पेट पर नजर आईं टेलर स्विफ्ट, ‘टाइट एंड यूनिवर्सिटी’ ओपनिंग नाइट पर कपल का रोमांटिक अंदाज़ वायरल

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने ‘टाइट एंड यूनिवर्सिटी’ की ओपनिंग नाइट पर अपने रिश्ते का पहला रेड कार्पेट डेब्यू किया. दोनों सितारे हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते हुए इवेंट में पहुंचे, जिसे देखकर फैन्स बेहद उत्साहित हो गए। टेलर ने इस मौके पर स्टेज पर अपना पॉपुलर गाना ‘शेक इट ऑफ’ भी परफॉर्म किया, जिससे माहौल और भी खास बन गया.

Taylor Swift And Boyfriend Travis Kelce At Tight End University: ट्रैविस केल्स के साथ हाथों में हाथ डाले रेड कार्पेट पर नजर आईं टेलर स्विफ्ट, ‘टाइट एंड यूनिवर्सिटी’ ओपनिंग नाइट पर कपल का रोमांटिक अंदाज़ वायरल
Photo Credits: @TaylorSwift Fanpage-Instagram

Taylor Swift And Boyfriend Travis Kelce At Tight End University: टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते का रेड कार्पेट डेब्यू कर लिया है. नैशविल में आयोजित ‘टाइट एंड यूनिवर्सिटी’ की ओपनिंग नाइट में दोनों सितारे हाथों में हाथ डाले पहुंचे, जिसे देख फैन्स खुशी से झूम उठे. टाइट एंड यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों मुस्कुराते हुए इवेंट में एंट्री करते नजर आए. इस खास मौके पर टेलर स्विफ्ट ने ग्रीन और व्हाइट चेकर्ड टॉप के साथ मैचिंग पेपलम स्कर्ट पहनी थी, जबकि ट्रैविस केल्स व्हाइट कॉलर टी-शर्ट और यलो डिटेल्स वाली शॉर्ट्स में बिल्कुल उनके स्टाइल से मेल खाते दिखे. स्विफ्टीज़ के लिए यह पल बेहद खास बन गया क्योंकि यह पहली बार था जब यह जोड़ी किसी रेड कार्पेट इवेंट पर एक साथ नजर आई. रात को और भी खास बनाते हुए टेलर स्विफ्ट ने स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दी और अपना हिट गाना ‘शेक इट ऑफ’ गाकर सभी को चौंका दिया. यह भी पढ़े: MS Dhoni Plays With Ex-India Cricketer Saurabh Tiwary Son: जिम में पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी के बेटे संग खेलते नजर आए एमएस धोनी, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).