मनोरंजन

Person Of The Year 2023: टाइम पत्रिका ने अमेरिकी पॉप सुपरस्टार Taylor Swift को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया

टाइम पत्रिका ने बुधवार को अमेरिकी पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट को पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया. इसके साथ ही कहा गया है कि स्विफ्ट एक दुर्लभ व्यक्ति है जो अपनी कहानी की लेखिका और नायक दोनों है.

Person Of The Year 2023: टाइम पत्रिका ने अमेरिकी पॉप सुपरस्टार Taylor Swift को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया
टेलर स्विफ्ट (Photo Credits: Instagram)

Person Of The Year 2023: टाइम पत्रिका (Time Magazine) ने बुधवार को अमेरिकी पॉप सुपरस्टार (American Pop Superstar) टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ (Person of The Year) नामित किया. टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स (Sam Jacobs) ने एक बयान में लिखा- टेलर स्विफ्ट ने सीमाओं को पार करने और प्रकाश का स्रोत बनने का एक रास्ता ढूंढ लिया... स्विफ्ट एक दुर्लभ व्यक्ति है जो अपनी कहानी की लेखिका और नायक दोनों है. स्विफ्ट ने साल 2023 में जो हासिल किया, उसमें से बहुत कुछ कल्पना से भी परे है. उन्होंने अपनी यात्रा की रूपरेखा तैयार की और परिणामों को दुनिया के साथ शेयर किया. इस साल की शुरुआत में टेलर स्विफ्ट की "द एरास टूर" फिल्म की $92.8 मिलियन की भारी ओपनिंग हुई थी. थिएटर संचालक एएमसी ने कहा कि फिल्म की टिकटों की एडवांस बिक्री दुनिया भर में $100 मिलियन से अधिक हो गई, जिससे यह इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाली फीचर-लेंथ कॉन्सर्ट फिल्म बन गई. यह भी पढ़ें: Kill: हॉलीवुड स्टूडियो लायंसगेट ने धर्मा और सिख्या के साथ भारतीय एक्शन फिल्म 'किल' के लिए मिलाया हाथ, लीड रोल में नजर आए लक्ष्य!

पर्सन ऑफ द ईयर-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).