Viral Video: पेट्रोल पंप के पास टहलता दिखा खतरनाक पक्षी, रेस्क्यू करने पहुंचा शख्स तो नजारा देख उड़े होश
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप के पास एक खतरनाक पक्षी टहलता दिख रहा है और एक शख्स जब उसे रेस्क्यू करने पहुंचता है तो नजारा देखकर उसे होश उड़ जाते हैं. दरअसल, पक्षी को खोजते हुए शख्स पेट्रोल पंप परिसर में पखे कबाड़ की जांच करता है और उसके पीछे झांकता है तो उसे एक उल्लू छुपा दिखाई देता है.
Owl Viral Video: आए दिन इंटरनेट पर कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जो चौंकाने वाले होते हैं और उन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं. पशु-पक्षियों से जुड़े कई वीडियो भी आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें से पक्षियों से जुड़े विभिन्न नजारे देखने को मिलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप के पास एक खतरनाक पक्षी (Bird) टहलता दिख रहा है और एक शख्स जब उसे रेस्क्यू करने पहुंचता है तो नजारा देखकर उसे होश उड़ जाते हैं. दरअसल, पक्षी को खोजते हुए शख्स पेट्रोल पंप परिसर में पड़े कबाड़ की जांच करता है और उसके पीछे झांकता है तो उसे एक उल्लू (Owl) छुपा दिखाई देता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @adilmirzasnake नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें आदिल उत्तराखंड के किसी पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं, जो कि पेशे से एक सर्प मित्र हैं, लेकिन यहां वो एक पक्षी को रेस्क्यू करने पहुंचे हैं. इस वीडियो को 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर अपने-अपने रिएक्शन दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- उल्लू की आवाज बहुत क्यूट है, जबकि दूसरे ने लिखा है- इसकी आंखें बटन जैसी लग रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: उड़ने वाले उल्लू को क्या आपने पानी में तैरते देखा है? पक्षी के इस कौशल को देखकर दंग रह जाएंगे आप
पेट्रोल पंप के पास टहलता दिखा खतरनाक उल्लू
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आदिल पेट्रोल पंप के परिसर में रखे कबाड़ के पीछे झांकते हैं, जहां उन्हें दो आंखें चमकती हुई नजर आती है, जिसे देखकर वो समझ जाते हैं कि वो एक उल्लू है. वीडियो में नजर आ रहा उल्लू एक हुक आउल है, जिसे हॉक आउल भी कहते हैं. आदिल ने बताया कि बारिश के मौसम में अक्सर उल्लूओं को हाइपोथर्मिया हो जाता है और ये उड़ नहीं पाते हैं, जिसकी वजह से वो नीचे गिर जाते हैं. शख्स उल्लू को पकड़कर बाहर निकालता है और फिर बड़े प्यार से उसे रिलीज करने के लिए जंगल में ले जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

