Massive Fire Breaks Out on 'Anupamaa' Set: गोरेगांव फिल्मसिटी में 'अनुपमा' के सेट पर लगी भीषण आग, घटना से मचा हड़कंप (Watch Video)
मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी से एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर आज अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता था.
Massive Fire Breaks Out on 'Anupamaa' Set: मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी से एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' के सेट पर आज अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता था. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई. अब तक किसी के घायल होने या जनहानि की खबर नहीं आई है, लेकिन सेट का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया है.
यह हादसा एक बार फिर फिल्मसिटी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. पहले भी कई बार अलग-अलग सेट्स पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार ये मामला सबसे चर्चित शो के सेट से जुड़ा है, इसलिए प्रशासन से लेकर इंडस्ट्री के लोग इस पर चिंता जता रहे हैं.
'अनुपमा' के सेट पर लगी आग:
#Mumbai: #Fire breaks out on the set of TV show ‘#Anupamaa’ at #FilmCity, #Goregaon. Further details awaited.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/wXGIZslvEA
— Lokmat Times Nagpur (@LokmatTimes_ngp) June 23, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

