देश

Mumbai: दहिसर स्थित 23 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक की मौत 19 घायल (Watch Video)

मुंबई के दहिसर में एस.वी. रोड स्थित शांति नगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी की 23 मंजिला इमारत में आग लग गई. आग 3बी विंग के बेसमेंट से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. यह घटना रविवार, 7 सितंबर 2025 को दोपहर 3:05 बजे घटी.

Mumbai: दहिसर स्थित 23 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक की मौत 19 घायल (Watch Video)
Credit-(Pixabay)

Dahisar Fire News: मुंबई के दहिसर में एस.वी. रोड (SV Road) स्थित शांति नगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी की 23 मंजिला इमारत में आग लग गई. आग 3बी विंग के बेसमेंट से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. यह घटना रविवार, 7 सितंबर 2025 को दोपहर 3:05 बजे घटी. मुंबई अग्निशमन विभाग ने 7 दमकल गाड़ियां और सहायक वाहन मौके पर भेजे. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगे हुए हैं. इमारत से 36 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उप अग्निशमन अधिकारी दीपक घोष ने बताया कि आग दो मीटर के केबिन से शुरू हुई थी और तुरंत उस पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए.

तीन अलग-अलग जगहों पर सीढ़ियां लगाई गईं और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया. आग लगने के कारणों की अभी जांच चल रही है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढें: Mumbai Local Train Stunt: मुंबई की लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लटककर युवक ने किया जानलेवा स्टंट, यात्री का मोबाइल छीनने की भी कोशिश, VIDEO आया सामने

दहिसर की एक इमारत में लगी भीषण आग

एक की मौत 19 घायल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2025 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).