Kaiser-I-Hind Building Fire: मुंबई के काइज़र-ए-हिंद बिल्डिंग में लगी आग, ED ऑफिस भी प्रभावित, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो
बई(Mumbai) के बॉलार्ड पियर इलाके में स्थित काइज़र-ए-हिंद बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर है. यह बिल्डिंग प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस का भी ठिकाना है. आग तड़के करीब 2:30 बजे लगी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
Kaiser-I-Hind Building Fire: मुंबई(Mumbai) के बॉलार्ड पियर इलाके में स्थित काइज़र-ए-हिंद बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर है. यह बिल्डिंग प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस का भी ठिकाना है. आग तड़के करीब 2:30 बजे लगी. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. मुंबई फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. राहत और बचाव कार्य के दौरान एहतियात के तौर पर इलाके को खाली कराया गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. आग से संपत्ति को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आग पूरी तरह बुझाने के लिए सभी संसाधन लगाए गए हैं.
काइज़र-ए-हिंद बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो
#WATCH | Maharashtra | Firefighting continues at Kaiser-I-Hind building, which houses Mumbai's ED office in Ballard Pier.
The fire broke out at around 2:30 am. 12 fire engines rushed to the spot. The cause of the fire is not clear yet: Mumbai Fire Department pic.twitter.com/YtT8QaITM8
— ANI (@ANI) April 27, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 07:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

