Pakistan vs New Zealand: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान गद्दाफी स्टेडियम में दिखा भारतीय तिरंगा, तस्वीर हुई वायरल
ट्राई-सीरीज 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 9 फरवरी को खेला गया. इस दौरान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कुछ प्रशंसक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलते देखे गए. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Pakistan vs New Zealand: ट्राई-सीरीज 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 9 फरवरी को खेला गया. इस दौरान लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कुछ प्रशंसक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलते देखे गए. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में देखा जा सकता है की प्रशंसकों के एक समूह ने गद्दाफी स्टेडियम में एक साथ भारतीय और पाकिस्तान के झंडे पकड़े हुए हैं. जिसके बीच में संदेश था, "पाकिस्तान एक सुरक्षित देश है...खेल में राजनीति न लाएं."
यह तस्वीर बीसीसीआई द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने की ओर इशारा करता है. बता दें की इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 331 रन का टारगेट दिया. जवाब में मेजबान टीम 252 रन पर सिमट गई.
गद्दाफी स्टेडियम में दिखा भारतीय तिरंगा
Pakistan fans brought the Indian flag to the venue during the Tri-Series match between Pakistan and New Zealand in Lahore. 👏#Cricket #India #PAKvNZ #ODI pic.twitter.com/doN1hj7lAH
— Harkishan Mahedele (@mahedele20181) February 8, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2025 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

