NZ vs PAK 2nd T20 2025, Dunedin Pitch Report And Stats: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20, जानें यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 18 मार्च को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डुनेडिन (Dunedin) के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम (University Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे से खेला जाएगा.
New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd T20I Series 2025: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 18 मार्च को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डुनेडिन (Dunedin) के यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम (University Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम वापसी करना चाहेगी. जबकि कीवी टीम इस मैच में जीतकर 2-0 बढ़त बनाना चाहेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान माइकल ब्रेसवेल का हाथों में है. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आघा कर रहे हैं.
यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन - पिच रिपोर्ट
यूनिवर्सिटी ओवल में टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनती हैं. जिससे लक्ष्य का पीछा करने की अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाया जा सके. यूनिवर्सिटी ओवल की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होगी। लकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर अहम भूमिला निभा सकतें हैं. इसके अलावा नई गेंद से कुछ सीम मूवमेंट देखने को मिल सकता है.
.
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम टी20 में 45 बार भिड़ी हैं. जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पाकिस्तान ने 45 में से 23 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड को 20 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना पता चलता है की पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन कीवी टीम को अपने घर में खेलने का एडवांटेज मिल सकता है. हालांकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है. लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा.
यूनिवर्सिटी ओवल स्टेडियम में टी20 मैच के आंकड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल पर अब तक कुल 7 टी20 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 बार जीत हासिल की है.
यूनिवर्सिटी ओवल पर पहली पारी का औसत स्कोर: 165
यूनिवर्सिटी ओवल पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 149
यूनिवर्सिटी ओवल पर सर्वोच्च टीम स्कोर न्यूजीलैंड ने बनाया है. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 224 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर श्रीलंका ने बनाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका 141 रन पर सिमट गई थी.
यूनिवर्सिटी ओवल पर सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?
यूनिवर्सिटी ओवल पर न्यूजीलैंड के फिनले ह्यूग एलन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. फिन एलन ने एक टी20 मैच में 137 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक शामिल हैं. इस मैदान पर फिन एलन का औसत 137.00 का है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी ओवल पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के एडम फ्रेजर मिल्ने के नाम है. एडम मिल्ने ने 1 टी20 मैचों में5.20 की औसत से 5 विकेट चटकाए हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, बेन सियर्स, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के, मिशेल हे
पाकिस्तान टीम: उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), ओमैर यूसुफ, अब्दुल समद, मोहम्मद हारिस, खुशदिल शाह, इरफान खान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी। अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, हसन नवाज, जहांदाद खान
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2025 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

