क्रिकेट

Pakistan Announce Squad For Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को किया शामिल

19 फरवरी से कराची में शुरू हो रहे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ही खेला जाएगा. पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान को सौंपी गई है. पाकिस्तान को ग्रुप-A में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत के साथ रखा गया है.

Pakistan Announce Squad For Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को किया शामिल
पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

Pakistan Announce Squad For CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket Team) का ऐलान आज यानी 31 जनवरी को हो गया है. 19 फरवरी से कराची में शुरू हो रहे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ही खेला जाएगा. पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान को सौंपी गई है. पाकिस्तान को ग्रुप-A में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत के साथ रखा गया है. 23 फरवरी को टीम इंडिया और पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ टकराएंगी. यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. भारत को छोड़कर पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले अपनी सरजमीं पर खेलते हुए नजर आएगा.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, ​​फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, आघा सलमान (उपकप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).