Rangareddy Fire Tragedy: तेलंगाना के रंगारेड्डी में दर्दनाक हादसा! किराना दुकान में लगी भीषण आग, घटना में 3 लोगों की मौत और 2 घायल
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के पुप्पलगुड़ा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां उस्मान किराना शॉप में बीती शाम करीब 6 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
Rangareddy Fire Tragedy: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के पुप्पलगुड़ा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां उस्मान किराना शॉप में बीती शाम करीब 6 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. हादसे में झुलसे घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
नर्सिंगी पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में आग तेजी से फैली, जिससे वहां मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.
तेलंगाना के रंगारेड्डी में दर्दनाक हादसा
तेलंगाना | रंगारेड्डी में आग लगने की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लोग घायल हो गए।
कल शाम करीब 6 बजे रंगारेड्डी के पुप्पलगुडा में उस्मान किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए: नरसिंगी पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

