Jos Buttler Steps Down As England Captain: चैंपियंस ट्रॉफी से बुरी तरफ बाहर होने के बाद जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली थी हार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कुछ निराशाजनक रहा. इंग्लैंड की टीम को अपने पहले दोनों मैच में ही हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इंग्लैंड की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.
Jos Buttler Steps Down As England Captain: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (England National Cricket Team) का प्रदर्शन कुछ निराशाजनक रहा. इंग्लैंड की टीम को अपने पहले दोनों मैच में ही हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इंग्लैंड की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. अब इंग्लैंड के वनडे और टी20 कप्तान जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 मार्च को जोस बटलर बतौर कप्तान अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे. इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद शर्मनाक रहा और टीम को अफगानिस्तान से हराकर बाहर होना पड़ा. पिछले 10 वनडे मैचों में से इंग्लैंड ने 9 में हार का मुंह देखा है. इससे पहले इंग्लैंड को साल 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी बुरी तरह से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था.
जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी, इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका:
Jos Buttler steps down as captain of England’s white-ball cricket team https://t.co/OalN8fZ8JG
England already knocked out of Champions Trophy
Decision follows defeats by Afghanistan and Australia
Jos Buttler will step down as England white-ball capt… https://t.co/tJ4vmSJgtg
— The Protector (@The_Protect0r_) February 28, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

